लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सरकारी स्कूल में घुसा शख्स, दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न, छात्रों के सामने कपड़े उतार की पेशाब, प्राचार्य और शिक्षक बोले- चुप रहो और भूल जाओ...

By भाषा | Updated: May 4, 2022 19:56 IST

दिल्ली महिला आयोग ने छह मई तक जानकारी तलब की है और ईडीएमसी के महापौर से इस मामले पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राचार्य और शिक्षक को दी तो उन्होंने उन्हें चुप रहने और भूल जाने को कहा। भजनपुरा में पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के स्कूल में लड़कियों के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक मामला दर्ज किया है।पुलिस ने घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं दी।

नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली में एक सरकारी स्कूल की कक्षा में एक व्यक्ति कथित तौर पर घुसा और उसने दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया तथा छात्रों के सामने कपड़े उतार कर पेशाब की।

आयोग ने दावा किया कि जब छात्राओं ने इस घटना की जानकारी प्राचार्य और शिक्षक को दी तो उन्होंने उन्हें चुप रहने और भूल जाने को कहा। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने भजनपुरा में पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के स्कूल में लड़कियों के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं दी। दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में पुलिस और ईडीएमसी को एक नोटिस जारी किया है लेकिन कक्षा में एक अजनबी के प्रवेश को लेकर नगर निकाय के अधिकारियों की ओर से कोई तात्कालिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

निकाय के स्कूलों में कक्षा पांच तक के छात्र पढ़ते हैं। दिल्ली महिला आयोग ने 30 अप्रैल को जारी नोटिस में कहा कि स्कूल एसेम्ब्ली के बाद छात्र कक्षा में अपने शिक्षक का इंतजार कर रहे थे तभी एक अजनबी कक्षा में घुसा। नोटिस में कहा गया, “कथित तौर पर उसने एक बच्ची के कपड़े उतारे और उससे अश्लील शब्द कहे। इसके बाद वह दूसरी लड़की के पास गया और उसके तथा अपने कपड़े उतारे। इसके बाद आरोपी ने कक्षा का दरवाजा बंद कर दिया और छात्रों के सामने पेशाब की।”

आयोग ने कहा, “यह एक गंभीर मामला है और इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष दल बनाये गए हैं। आयोग ने पुलिस से प्राथमिकी की एक प्रति तलब की है।

इसके अलावा आरोपी का विवरण, पीड़ितों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया या नहीं और कक्षा शिक्षक तथा प्राचार्य के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई या नहीं आदि जानकारी भी आयोग द्वारा मांगी गई है। दिल्ली महिला आयोग ने छह मई तक जानकारी तलब की है और ईडीएमसी के महापौर से इस मामले पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसBJPDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?