लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पीछा करने और शादी के लिए दबाव बनाने का विरोध, शख्स ने 30 वर्षीय शादीशुदा महिला पर ब्लेड से हमला किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2021 17:25 IST

21 वर्षीय आरोपी, सुशील उर्फ पोंटा वजीराबाद इलाके का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को आरोपी काफी समय से परेशान कर रहा था।महिला ने कभी पुलिस से संपर्क नहीं किया था।घटना मंगलवार को उत्तरी दिल्ली में तिमारपुर के नेहरू विहार इलाके में हुई।

नई दिल्लीः अपने एक परिचित द्वारा कथित तौर पर पीछा करने और शादी के लिए दबाव बनाने का प्रतिरोध करने पर यहां 30 वर्षीय एक शादीशुदा महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि 21 वर्षीय आरोपी, सुशील उर्फ पोंटा वजीराबाद इलाके का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला को आरोपी काफी समय से परेशान कर रहा था और छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को नुकसान भी पहुंचा चुका था, लेकिन महिला ने कभी पुलिस से संपर्क नहीं किया था।

उन्होंने बताया कि हमले की घटना मंगलवार को उत्तरी दिल्ली में तिमारपुर के नेहरू विहार इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों को ट्यूशन कक्षा के लिए छोड़ने नेहरू विहार आई थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी ने उसे रोक लिया और उससे नजदीक के इलाके में साथ चलने के लिए धमकाने लगा।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुरे अंजाम के डर से महिला उस व्यक्ति के साथ सुनसान स्थान पर गई, जहां पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से हमला किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया और पीड़िता का मोबाइल फोन भी ले गया ताकि वह पुलिस से संपर्क नहीं कर सके।

अधिकारी ने बताया कि महिला जब मदद के लिए गुहार लगा रही थी, तभी पुलिस की गश्ती टीम इलाके में पहुंची और तत्काल महिला को अस्पताल ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से छुट्टी दे दी गई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तिमारपुर थाने में संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुशील को बुधवार को पड़ोस के गोपालपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला उसे जानती थी और काफी समय से मित्र थी। लेकिन पिछले कुछ महीने से उसे नजरअंदाज कर रही थी और उसके इस व्यवहार से आक्रोशित होकर उसने हमला किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप