लाइव न्यूज़ :

Delhi Malviya Nagar: घटनास्थल से चुन्नी, मोबाइल फोन और सुसाइड नोट बरामद?, बिहार की रहने वाली 19 साल की लड़की ने दी जान, 5 माह पहले बच्ची को दिया था जन्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2024 21:53 IST

Delhi Malviya Nagar: पुलिस ने बताया कि उसने दिल्ली निवासी संदीप से उसकी पहली पत्नी की सहमति से सितंबर 2023 में शादी की थी। संदीप की पहली पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे पा रही थी, इसलिए दूसरी शादी की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती ने पांच महीने पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। संदीप अपने भाई के बेटे को स्कूल से लेने के लिए शनिवार दोपहर को घर से निकला था। वापस लौटा तो उसने पत्नी को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा।

Delhi Malviya Nagar: दक्षिणी दिल्ली के खिड़की गांव में 19 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि वह बिहार के धुमाटांड भंगहा गांव की मूल निवासी थी। पुलिस ने बताया कि उसने दिल्ली निवासी संदीप से उसकी पहली पत्नी की सहमति से सितंबर 2023 में शादी की थी। संदीप की पहली पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे पा रही थी, इसलिए दूसरी शादी की गई थी।

युवती ने पांच महीने पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘संदीप अपने भाई के बेटे को स्कूल से लेने के लिए शनिवार दोपहर को घर से निकला था। जब वह वापस लौटा तो उसने पत्नी को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा।

टीम ने घटनास्थल से चुन्नी, मोबाइल फोन और कथित सुसाइड नोट बरामद किया है।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया, ‘‘मौके से इकट्ठा किए गए सबूतों का फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली