लाइव न्यूज़ :

सीसीटीवी फुटेज आया सामने, अंकित ने हत्या से पहले दोस्त से कहा था- खतरे में है मेरी जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2018 11:28 IST

सीसीटीवी फुटेज में अंकित एक मिनट तक किसी से फोन पर बात करती दिख रहा है। हत्या से 9 मिनट पहले का ये वीडियो है।

Open in App

दिल्ली के ख्याला इलाके में  23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्‍सेना मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस ने अंकित की मौत के मामले में सीसीटीवी वीडियो जारी किए हैं। एक वीडियो अंकित के गला रेतने से नौ मिनट पहले की है। हत्या गुरुवार की रात हुई थी। अंकित की कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने हत्या कर दी थी. पिछले तीन साल से उन दोनों का संबंध चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज में अंकित एक मिनट तक दिखाई दे रहा है। यह वीडियो रात आठ बजकर चार मिनट से लेकर आठ बजकर पांच मिनट के बीच का है।

खबर है कि सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंकित के परिवार से मिलेंगे और आर्थिक मदद की भी घोषणा कर सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, अंकित के पिताजी से बात हुई है, जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है। अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। हम हर संभव कोशिश करेंगे कि दोषियों बख्शा नहीं जाए। भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे। इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं। 

क्या है पूरा मामला 

अंकित की हत्या गुरुवार को दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई थी। अंकित की हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपियों ने गुरुवार की रात अंकित को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को छोड़कर उसके पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार रात नौ बजे हुई जिसकी सूचना एक निजी अस्पताल कर्मी ने पुलिस को दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीसीआर को कोई काल नहीं की गई थी।

3 साल से कर रहे थे डेट

अंकित की कथित मुस्लिम प्रेमिका ने पुलिस के सामने यह बयान दिया है कि वह और अंकित दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उसके घरवाले अक्सर जान से मारने की धमकी भी देते थे। लड़की ने भी पुलिस को बताया है कि उसकी जान को भी खतरा है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला