लाइव न्यूज़ :

Delhi Karol Bagh: दोस्त से फोन छीन रहे थे झपटमार?, विरोध किया तो 38 वर्षीय शख्स को चाकू घोंपकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 10:54 IST

Delhi Karol Bagh: अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें करोल बाग इलाके में नाईवाला चौक के पास चाकू मारने और फोन छीनने की घटना के बारे में सूचना मिली।’’

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई।पूछताछ के दौरान पता चला कि वे बीडनपुरा स्थित एक रेस्तरां से लौट रहे थे। मुकेश ने इसका विरोध किया। इस पर उनके बीच हाथापाई हो गई।

नई दिल्लीः दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक झपटमार को अपनी दोस्त का फोन छीनने से रोकने की कोशिश कर रहे 38 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को उस समय हुई जब मुकेश झा अपनी महिला मित्र के साथ एक रेस्तरां से खाना खाकर घर लौट रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें बृहस्पतिवार सुबह करोल बाग इलाके में नाईवाला चौक के पास चाकू मारने और फोन छीनने की घटना के बारे में सूचना मिली।’’

 

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई और पूछताछ के दौरान पता चला कि वे बीडनपुरा स्थित एक रेस्तरां से लौट रहे थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘जब वे सतभ्रावां स्कूल के पास पहुंचे तो पास में खड़े तीन लोगों ने उसकी महिला मित्र के हाथ से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन मुकेश ने इसका विरोध किया। इस पर उनके बीच हाथापाई हो गई।

आरोपियों में से एक ने मुकेश को चाकू मार दिया और मोबाइल फोन छीनकर तीनों लोग भाग गए।’’ मुकेश को सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से नेपाल निवासी मुकेश और वह यहां पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन में किराए के मकान पर रह रहा था। मृतक की मित्र के बयान दर्ज करते हुए पुलिस ने करोलबाग पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?