लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः देशभर के 1977 लोगों के साथ धोखाधड़ी की, उगाही गिरोह ने किया कारनामा, कंपनियों का पंजीकरण कराकर खातों में लगभग 350 करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन हुआ, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 21:06 IST

आरोपियों की पहचान गुजरात निवासी मुस्तजाब गुलाम मोहम्मद नवीवाला (32), अनीसभाई अशरफभाई विंची (51), पश्चिम बंगाल निवासी गोकुल विश्वास (53), दिल्ली निवासी अशोक (36), बलवंत (39) और नितिन (24) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, गिरोह ने देशभर के 1977 लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।खातों में लगभग 350 करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन हुआ है।83 करोड़ रुपये कमीशन काटकर सूक्ष्म ऋण के रूप में वितरित किए गए थे।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने करीब दो हजार लोगों को शिकार बनाने वाले एक उगाही गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। यह गिरोह लोगों को तत्काल कर्ज मुहैया कराकर उनसे उगाही करता था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से गिरोह का संचालन कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुजरात निवासी मुस्तजाब गुलाम मोहम्मद नवीवाला (32), अनीसभाई अशरफभाई विंची (51), पश्चिम बंगाल निवासी गोकुल विश्वास (53), दिल्ली निवासी अशोक (36), बलवंत (39) और नितिन (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने देशभर के 1977 लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जय गोयल नामक एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि कुछ व्यक्ति कर्ज ऐप ‘कैश एडवांस’ के जरिये अवैध रूप से लोगों के मोबाइल डेटा तक पहुंच हासिल कर उन्हें तत्काल कर्ज मुहैया करा रहे हैं और उसके बाद कर्ज लेने वालों को ब्लैकमेल कर रहे हैं तथा उनसे पैसों की उगाही कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलीजेंस फ्यूज़न एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन’ (आईएफएसओ) में उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों के अलग-अलग स्थानों पर होने का पता चला था, जिन्हें छापेमारी के बाद पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि गिरोह ऐप के जरिये बहुत कम ब्याज दर पर ऋण देता था और ऐप को डाउनलोड करने के दौरान इसके सदस्य लोगों के डेटा तक पहुंच हासिल कर लिया करते थे। पुलिस ने बताया कि डिजिटल माध्यम से पैसा देने के बाद वे ब्याज दर बहुत ज्यादा बढ़ा दिया करते थे।

कर्ज वापस करने के बाद भी वे कर्जदारों या उनके रिश्तेदारों से और पैसों की मांग करते थे तथा इसके लिए वे उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बताया कि गोकुल, मुस्तजाब, अनीसभाई, अशोक और बलवंत ने कंपनियों का पंजीकरण कराया था और अपने बैंक खाते खोले थे।

पुलिस ने बताया कि इन खातों में लगभग 350 करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन हुआ है, जिसमें से 83 करोड़ रुपये कमीशन काटकर फिर से विभिन्न व्यक्तियों को सूक्ष्म ऋण के रूप में वितरित किए गए थे। पुलिस ने बताया कि नितिन पहले एक चीनी ऋण ऐप कंपनी में ‘टीम लीडर’ के रूप में काम कर चुका है और वह ऋण ऐप के काम करने के तरीके और वसूली प्रक्रिया से अच्छी तरह से वाकिफ था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसगुजरातपश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो