लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पांडव नगर में संदिग्ध को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, एक साथी भाग निकला

By भाषा | Updated: June 11, 2020 20:18 IST

दिल्ली में ऐसा मामला नहीं हुआ था। पांडव नगर इलाके में एक शख्स की जान ले ली गई। लोगों का कहना है कि वह चोरी की नियत से घर में घुसा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान को भीड़ ने पकड़ लिया और चोरी के संदेह में निर्ममतापूर्वक उसकी पिटाई की। इस दौरान सलमान का साथी वहां से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक एक बार फिर सलमान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) जसमीत सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक मकान में सेंधमारी के समय पकड़े गए एक संदिग्ध चोर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक की पहचान सलमान के तौर पर हुई।

पुलिस के मुताबिक घटना नौ जून की सुबह करीब चार बजे हुई, जब सलमान और एक और व्यक्ति ने पांडव नगर के ब्लॉक सी में एक घर में घुसने की कोशिश की। सलमान को भीड़ ने पकड़ लिया और चोरी के संदेह में निर्ममतापूर्वक उसकी पिटाई की। इस दौरान सलमान का साथी वहां से भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने बाद में नाले के पास सलमान को पड़ा हुआ देखा। उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में छुट्टी दे दी गयी लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ती गयी। पुलिस के मुताबिक एक बार फिर सलमान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) जसमीत सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है और आगे जांच की जा रही है ।

हरियाणा में पति ने पत्नी और तीन साल की बेटी को जलाकर मार डाला

हरियाणा के रोहतक जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही घर में आग लगा दी जिसमें उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी की मौत हो गई। इस घटना में दंपति की सबसे छोटी दो साल की बेटी भी जख्मी हो गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सब्जी मंडी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला के पिता महेंद्र की शिकायत पर आरोपी राजेश(32) को हत्या और अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने फोन पर बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह को हुई। एसएचओ ने कहा कि जब पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो वे आरोपी के घर पहुंचे जहां एक चारपाई पर महिला मंजू और उसकी बेटी के शव पड़े मिले। उसकी दूसरी बेटी बाहर पड़ी मिली। घटना के बाद पेशे से मजदूर आरोपी राजेश भाग गया।

उसे रोहतक से गिरफ्तार किया गया। सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर भी हमला किया और पत्थर फेंके लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि आरोपी की दो साल की बच्ची अब खतरे से बाहर है। महेंद्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राजेश करीब सात साल पहले उनकी शादी के बाद से ही मंजू को परेशान कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजेश ने ही अपने परिवार को आग लगायी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा