लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: भीड़-भाड़ वाले इलाके में शख्स पर तबाड़तोड़ हमले, शास्त्री पार्क में दिल दहला देने वाली वारदात

By अंजली चौहान | Updated: January 28, 2024 08:40 IST

नई दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार को भीड़ भरी सड़क पर एक 25 वर्षीय व्यक्ति पर चार लोगों ने चाकू से हमला किया और गोली मार दी।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  जहां भीड़ भरी सड़क पर एक 25 वर्षीय व्यक्ति पर चार लोगों ने चाकू से हमला किया और गोली मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स की पहचान बैग निर्माता समीर अहमद के रूप में हुई है। उसे अचानक चार लोगों द्वारा उत्तर पूर्वी दिल्ली के भीड़ वाले बाजार में घेर लिया जिसके बाद उस पर हमले शुरू हो गए, जबतक शख्स कुछ समझ पाता तब तक हमलावरों ने उसे लहुलुहान कर दिया। 

इस बीच, बाजार में सरेआम इस वारदात को देख लोग दहशत में आ गए। चश्मदीदों ने पीड़ित को बचाने का भी प्रयास किया हालांकि वह असफल रहे। 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित के दोनों पैरों में गोली लगी थी और उसे जग प्रवेश चंद्रा अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल और उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया।

पुलिस ने कहा, "पीएस शास्त्री पार्क में गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पीड़ित के दोनों पैर घायल हो गए थे और उन्हें जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल और फिर आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया।" पुलिस ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। सभी 4 आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

पुलिस ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। सभी 4 आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?