लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मेट्रो में लड़का सरेआम लड़की के सामने दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट, लड़की ने युवक की तस्वीर खींच ट्वीटर पर ये लिखा

By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2020 12:24 IST

दिल्ली का एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक युवती बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही थी। शाम के करीब 6 बजे का समय था। मेट्रो में लोगों की भीड़ थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक युवक मेट्रो में लड़की के सामने खड़ा होकर अपने पैंट की चैन खोलकर लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। का आरोप है कि सुबह घिटोरनी मेट्रो पुलिस स्टेशन गई जहां महिला पुलिस कांस्टेबल नहीं थी।

दिल्ली में आए दिन लड़कियों के यौण शोषण को लेकर अलग-अलग तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कभी सरेआम कुछ लोग दिल्ली के वीआईपी क्षेत्र में स्थित गार्गी कॉलेज की दीवार को फांदकर कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को गलत तरह से छूते और उनके सामने मास्टबेट करने लगते हैं तो कभी मेट्रो में लड़कियों को छेड़ने का काम करते हैं। 

दिल्ली का एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक युवती बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही थी। शाम के करीब 6 बजे का समय था। मेट्रो में लोगों की भीड़ थी। इसके बावजूद एक युवक लड़की के सामने खड़ा होकर अपने पैंट की चैन खोलकर लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। वह यहीं नहीं रूका बल्कि इसके बाद उसने लड़की के सामने अश्लील व शर्मनाक हरकत भी की। 

लड़की ने घटना के बाद ये कियाघटना के समय डरी सहमी लड़की कुछ नहीं बोल पाई लेकिन इस दौरान लड़की ने उस युवक की तस्वीर खींच ली थी। एक दोस्त से बात करने के बाद शिकायत के लिए हिम्मत दिए जाने पर लड़की ने उस युवक की फोटो के साथ पूरी आपबीती बुधवार ट्वीट की। लड़की का आरोप है कि सुबह घिटोरनी मेट्रो पुलिस स्टेशन गई जहां महिला पुलिस कांस्टेबल नहीं थी।

पुरूष हेड कांस्टेबल ने सौहार्दपूर्ण तरीके से बात सुनी, फोटो ली और कहा कि इसे व्यक्ति को ढूंढने के लिए आगे भेज देगा लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट के रेस्पांस में कहा कि मामले को देख रहे हैं।

इस तरह की घटना किसी के साथ हो तो तुरंत मेट्रो हेल्पलाइन नंबर 155370 और सीआईएसएफ हेल्पलाइन नंबर 155655 पर संपर्क करें या स्टेशन पर मेट्रो अधिकारी संपर्क करें। ताकि जल्दी कार्रवाई की जा सके।

घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मामलालड़की ने सोशल मीडिया पर जब इस बात को लिखा तो यह वायरल होने लगा।  इसके बाद लड़की ने दिल्ली पुलिस की महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस एक्टिव हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

लड़की ने अपनी आपबीती साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि किस तरह से लड़का भीड़ में बिना किसी डर के इस घटना को अंजाम देने के बाद वहां से खिसक गया। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोछेड़छाड़यौन उत्पीड़नदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला