लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पालतू कुत्ते पर झगड़े के बाद पड़ोसी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या

By नियति शर्मा | Updated: April 10, 2019 12:46 IST

मृतक की पत्नी कृष्णावती ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर बताया कि शनिवार को उनके और उनके पड़ोसी के बीच में विवाद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में दो पड़ोसियों के बीच पालतू कुत्ते को लेकर बहस के बाद मर्डर गुस्से में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

दिल्ली के गाजीपुर में 46 साल के मजदूर की उसके ही पड़ोसी ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह मामला शनिवार का है, जब दोनों पड़ोसियों के बीच में पालतू कुत्ते को लेकर बहस शुरू हो गई थी। जख्मी व्यक्ति ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान गाजीपुर के पेपर मार्केट निवासी महाजन के रूप में हुई है। महाजन पेशे से मजदूर थे। सीनियर पुलिस अफसर के अनुसार, महाजन की पत्नी कृष्णावती ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर बताया कि शनिवार को उनके और उनके पड़ोसी के बीच में विवाद शुरू हुआ था। उनके पड़ोसी का आरोप था कि महाजन और उनकी पत्नी ने मिलकर उनके कुत्ते को पीटा है।

पुलिस ने बताया कि देखते ही देखते यह बहस आगे बढ़ गई और उनके पड़ोसी बिपई लाल के बेटे सुरेश ने महाजन को धमकाया और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि जख्मी को जल्द से जल्द लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उन्हें तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महाजन की हालत गंभीर होने की वजह से उन्होंने सोमवार दोपहर 3.30 पर दम तोड़ दिया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?