लाइव न्यूज़ :

32 साल का शख्स 81 साल का बूढ़ा बनकर दिल्ली से जा रहा था अमेरिका, एयरपोर्ट पर CISF ने दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 08:42 IST

सीआईएसफ ने इस शख्स को रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स अहमदाबाद का रहने वाला है। इस शख्स का असली नाम जयेश पटेल है।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स का असली नाम जयेश पटेल है, अमरीक सिंह के नाम पर जा रहा था न्यूयॉर्कजयेश की गिरफ्तारी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल से हुई

81 साल के बूढ़े व्यक्ति का भेष बनाकर न्यूयॉर्क जाने की कोशिश कर रहे एक 32 साल के व्यक्ति को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। इसने खुद को बूढ़ा दिखाने के लिए अपने चेहरे पर सफेद दाढ़ी-मूछें लगा ली थी और साथ ही एक जीरो नंबर का चश्मा भी पहन रखा था। हालांकि, तमाम चालाकी के बावजूद वह सीआईएसएफ की नजरों से नहीं बच सका।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शख्स अहमदाबाद का रहने वाला है। इसका असली नाम जयेश पटेल है लेकिन 81 साल के बूढे व्यक्ति के तौर पर इसने अमरीक सिंह के नाम से पासपोर्ट बना रखा था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

जयेश की गिरफ्तारी सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल से हुई। वह दरअसल व्हीलचेयर पर सुरक्षा जांच के लिए पहुंचा था। उसे सुरक्षा अधिकारी ने जब जांच के लिए खड़ा होने को कहा तो उसने जवाब दिया वह ठीक से उठ नहीं सकता। उसके पासपोर्ट पर जन्म की तारीख 1 फरवरी, 1938 लिखी हुई थी। बहरहाल, जब सब-इस्पेक्टर राजवीर सिंह ने जब उससे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने ऐसा आभास हुआ कि यात्री उनसे सीधे नजरे मिलाने से बच रहा है।

शक होने पर राजवीर सिंह ने एक बार फिर यात्री का पासपोर्ट चेक किया जिसके मुताबिक उसकी उम्र 81 साल थी। हालांकि, उसके चेहरे के स्किन, उसकी आवाज उसके बूढ़े होने की गवाही नहीं दे रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सीआईएसफ अधिकारी ने बताया कि जब और करीब से उसे देखा गया तो लगा कि उसके केश और दाढ़ी को रंगा गया है। 

इसके बाद जयेश को अलग ले जाया गया और सच्चाई सामने आ गई। सीआईएसएफ अधिकारी के अनुसार उसने ऐसा करने की कोशिश क्यों की, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। जयेश को एयर इंडिया की फ्लाइट से न्यूयॉर्क जाना था। इसी तरह फर्जी पासपोर्ट का एक मामला भी रविवार को सामने आया। अफगानिस्तान के रहने वाले सैफी नूरजई नाम के एक यात्री को पकड़ा गया जिसके पास दो पासपोर्ट बरामद हुए। वह मलेशिया जाने की कोशिश कर रहा था।

टॅग्स :दिल्लीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा