दिल्ली: साकेत कोर्ट के चैंबर में महिला वकील के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
By स्वाति सिंह | Published: July 15, 2018 12:39 PM2018-07-15T12:39:30+5:302018-07-15T12:39:30+5:30
पीडिता वकील का आरोप है कि उसके साथ वकील ने पहले उसे काम के बहाने अपने चेंबर में बुलाया फिर शराब पिलाकर रेप किया।
नई दिल्ली, 15 जुलाई: दिल्ली स्थित साकेत के कोर्ट में वकील के चैम्बर के अंदर शनिवार को एक महिला वकील का रेप हुआ था। पीडिता वकील का आरोप है कि उसके साथ वकील ने पहले उसे काम के बहाने अपने चेंबर में बुलाया फिर शराब पिलाकर रेप किया। यह घटना शनिवार की है। इसके बाद महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: धर्म बदलकर बनाया रिलेशन, खुलासा होने पर गर्लफ्रेंड को मारी गोली
इस तरह की घटना पहली बार सामने नहीं आई बल्कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में एक महिला वकील ने 6 मई 2018 को अपने सीनियर पर शारीरिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पीडिता ने बताया था कि उसे और उसके परिवार वालों को भयंकर परिणाम झेलने की धमकी भी मिली थी। इसके साथ ही पीड़िता ने बताया था कि उसने मामले को 21 अप्रैल, 2018 को दर्ज भी कराया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई जांच नहीं की थी।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा रेप, आरोपी शख्स गिरफ्तार
लखनऊ की इस पीडिता ने यह भी बताया था कि हाइकोर्ट में अपने सीनियर सहकर्मी के साथ लगभग तीन साल से प्रैक्टिस कर रही थी। उसने आरोपी का नाम सतीश कुमार बताया था। सतीश पीडिता की पिटाई करता था और साथ ही वह उसके साथ दुष्कर्म करता था।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!