धर्म बदलकर बनाया रिलेशन, खुलासा होने पर गर्लफ्रेंड को मारी गोली

By स्वाति सिंह | Published: July 15, 2018 08:24 AM2018-07-15T08:24:50+5:302018-07-15T08:24:50+5:30

लड़का धर्म बदलकर शादी कर रहा था और जब लड़की के घरवालों के सामने इस बात का खुलासा हुआ तो उन्होंने रिश्ते को मना कर कर दिया। इसके बाद लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मार कर हत्या कर दी।

Love Jihad: a boy shot dead her girlfriend after revealing his religions in west bengal | धर्म बदलकर बनाया रिलेशन, खुलासा होने पर गर्लफ्रेंड को मारी गोली

धर्म बदलकर बनाया रिलेशन, खुलासा होने पर गर्लफ्रेंड को मारी गोली

हावड़ा, 15 जुलाई: पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़का धर्म बदलकर शादी कर रहा था और जब लड़की के घरवालों के सामने इस बात का खुलासा हुआ तो उन्होंने रिश्ते को मना कर कर दिया। इसके बाद लडके ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा रेप, आरोपी शख्स गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शेख सुल्तान उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के कोननगर का निवासी है। सुल्तान ने अपना उम्र छिपा कर एक 35 साल की महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चला रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला वह दोनों काफी समय से साथ थे। वहीं, दोनों जल्द ही कोर्ट मैरिज करने वाले थे। इसी बीच जब लड़की के घर वालों को पता इस बारे में पता चला तो उन्होंने लड़के के बारे में काफी छान-बिन की। जिससे यह सामने आया कि वह काफी समय से धर्म छिपा कर रखा था। इसके बाद लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी सुल्तान से कैंसल कर दी।

ये भी पढ़ें: यूपी: बलात्कार का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप, अभियुक्त फरार

जब सुल्तान को इस बारे में पता चला तो वह सिरफिरे आशिक की तरह आग बबूला हो गया, और गुरुवार को लड़की को गोली मार दी। वहीं लड़की को बचाने की कोशिश में उसके माता-पिता शुभ्रा चक्रवर्ती और तुषार चक्रवर्ती को भी चोट आई है।घटना के बाद घायलों और लड़की को उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां परिजन तो सुरक्षित है लेकिन लड़की की मौत हो गई है। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है। सुल्तान को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जिसके बाद उसे 7 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Love Jihad: a boy shot dead her girlfriend after revealing his religions in west bengal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे