लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 80 साल के बुजुर्ग ने हफ्तेभर किया 8 वर्ष की बच्ची का बलात्कार, लोगों के प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 14, 2019 16:10 IST

आरोप है कि बुजर्ग ने किसी काम के लिए बच्ची को अपने पास बुलाया और उसे कमरे में बंद कर घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की हैवानियत का शिकार हुई बच्ची से जब दर्द सहा नहीं गया तो उसने शुक्रवार को अपने माता-पिता को सारी बात बता दी।आरोपी के खिलाफ दिल्ली के मंडावली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली के विनोद नगर से 80 वर्ष के एक बुजुर्ग को 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टीओआई की खबर के मुताबिक, बच्ची का परिवार बुजुर्ग घर में किराये पर रहता है। आरोप है कि बुजर्ग ने किसी काम के लिए बच्ची को अपने पास बुलाया और उसे कमरे में बंद कर घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। 

खबर के मुताबिक, माता-पिता जब काम पर चले जाते तो आरोपी बच्ची को ब्लैकमेल करने लगता था और उसके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी की हैवानियत का शिकार हुई बच्ची से जब दर्द सहा नहीं गया तो उसने शुक्रवार को अपने माता-पिता को सारी बात बता दी। 

बाद में बच्ची के परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। चिकित्सकीय जांच में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामला उजागर होने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रदर्शन किया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के मंडावली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी को 14 दिन न्यायिक जांच हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता पास मे ही एक कारखाने में काम करते हैं। माता-पिता बच्ची को घर पर अकेला छोड़कर सुबह जल्दी ही काम पर चले जाते थे। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया।

बता दें कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की यह वारदात ऐसे वक्त सामने आई है जब राजधानी दिल्ली समेत देशभर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर उबाल है और सरकारें कानून को और कड़ा कर रही हैं। हाल में तेलंगाना सरकार ने दुष्कर्म मामलो को लेकर कानून सख्त किया है।

टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज