लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 68 वर्षीय दादी और पोती के बांध दिए हाथ और पैर, 4 लोगों ने चार करोड़ रुपये के गहने लूटे, जानें

By भाषा | Updated: May 1, 2022 15:51 IST

दिल्लीः अधिकारी ने बताया, बदमाशों ने महिला से चुप रहने को कहा और अलमारी तोड़ दिया और उसमें रखे तीन-चार करोड़ रुपये कीमत के गहने लूटकर ले गए। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को घटना की सूचना शनिवार सुबह मिली। पांच साल की पोती के साथ सो रही थीं।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के आनंद लोक इलाके के एक मकान से शनिवार सुबह चार अज्ञात लोगों ने तीन करोड़ रुपये कीमत के गहने लूट लिए। पुलिस ने बताया कि मकान में मौजूद दादी-पोती में से बदमाशों ने 68 वर्षीय महिला (दादी) के पैर बांध दिए और वहां से फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना शनिवार सुबह मिली।

दक्षिण दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जयकर ने बताया, शिकायतकर्ता रितिका ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पांच साल की पोती के साथ सो रही थीं, तभी तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्हें चार लोग कमरे की अलमारी में कुछ खोजते हुए दिखे। अधिकारी ने बताया, बदमाशों ने महिला से चुप रहने को कहा और अलमारी तोड़ दिया और उसमें रखे तीन-चार करोड़ रुपये कीमत के गहने लूटकर ले गए। 

कार में बैठाकर लूटपाट करने के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

गौतमबुद्ध नगर जिले में कथित तौर पर कार में बैठाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ शनिवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है जो दर्जनों मामलों में वांछित हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि रबूपुरा थाने की पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे के मिर्जापुर कट के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक स्कूटी पर सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो वे भागने लगे और घिरता देख एक संदिग्ध ने पुलिस पर गोली चला दी।

पांडे ने बताया कि पुलिस ने जवाबी गोली चलाई जो राहुल नामक आरोपी के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है और उसके पास से देसी तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी गिरोह में काम करता है जो यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन का इंतजार कर रहे लोगों को अपनी कार में बैठाने की पेशकश करता और फिर उनसे लूटपाट करता है।

उन्होंने बताया कि राहुल ने रबूपूरा थाना क्षेत्र में रहने वाले सैनिक के साथ लूटपाट करने सहित दर्जनों मामलों में संलिप्त की बात स्वीकार की है। पांडे ने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप