लाइव न्यूज़ :

28 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, 2016 से 2021 तक जेल में बंद था, कोविड-19 के कारण जेल से बाहर आया था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2022 14:02 IST

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर ने बताया, ‘‘तड़के करीब तीन बजे, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर गौतम नगर इलाके में गोलीबारी की जानकारी देने के लिए एक फोन आया। मामला दर्ज कर लिया गया है । प्रथम दृष्टया यह मामला निजी रंजिश का प्रतीत होता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच की जा रही है।हत्या के एक मामले में 2016 से 2021 तक जेल में बंद था।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के गौतम नगर में सोमवार को तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम पांडे के तौर पर हुई है। वह हत्या के एक मामले में 2016 से 2021 तक जेल में बंद था।

 

 

कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत मिली अंतरिम जमानत पर वह जेल से बाहर आया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर ने बताया, ‘‘तड़के करीब तीन बजे, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर गौतम नगर इलाके में गोलीबारी की जानकारी देने के लिए एक फोन आया। मामला दर्ज कर लिया गया है । प्रथम दृष्टया यह मामला निजी रंजिश का प्रतीत होता है।’’ अधिकारी ने बताया कि अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच की जा रही है।

पलामू में दुकानदार की चाकू घोंप कर हत्या

पलामू जिले के तरहसी थानान्तर्गत बिनेका गांव में रविवार को रात अज्ञात हत्यारों ने एक दुकानदार की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूट्टी ने बताया कि दुकानदार नकुल सिंह (34) की दुकान में घुस कर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि यह घटना रात लगभग पौने नौ बजे की है।

टूट्टी ने बताया कि हत्यारे एक बाइक से आए थे और उनकी संख्या दो थी। दोनों हत्या कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन अबतक हत्यारों की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में घटना पूर्व दुश्मनी से जुड़ी प्रतीत होती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज