लाइव न्यूज़ :

पिता की बंदूक से खेल रहा था लड़का, गोली चली और युवक की हो गई मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 9, 2018 16:55 IST

घटना दक्षिण दिल्ली की है। कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मार्च;  दक्षिण दिल्ली में उत्तर प्रदेश के एक युवक की उसके नाबालिग चचेरे भाई (कजिन) द्वारा दुर्घटनावश गोली चलाने से मौत हो गई। पीड़ित घटना के वक्त अपने भाई की फोटो खींच रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यह घटना गुरुवार शाम तब हुई, जब प्रशांत (23) अपने रिश्तेदार ऋषभ की फोटो खींच रहा था। प्रशांत यहां मदनपुर खादर में अपने एक रिश्तेदार की शादी में आया हुआ था। लाइसेंसी बंदूक से खेल रहा था बच्चा

अधिकारी ने कहा, "ऋषभ की मां मंगेश जब शादी की तैयारियों में व्यस्त थी, ऋषभ अपने व्यापारी पिता की लाइसेंसी बंदूक निकालकर करतब दिखाने लगा। जब प्रशांत और ऋषभ की बहन साक्षी ऋषभ का फोटो खींच रहे थी तब ऋषभ ने दुर्घटनावश गोली चला दी जो प्रशांत के पेट में लगी।"

कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाला है ऋषभ

उन्होंने कहा, "प्रशांत को समीप के अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।" कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले ऋषभ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

(आईएएनएस इनपुट)

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO