लाइव न्यूज़ :

डिफेंस उद्यमी साहिल लूथरा को विदेशी नंबरों से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियां 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2026 22:09 IST

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद भी लूथरा को 26 फरवरी को दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों (पुर्तगाल और जर्मनी) से कॉल आए।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि सुरक्षा होने के बावजूद उन्हें निशाना बनाया जाएगा।29 नवंबर 2025 को उनके अमृतसर स्थित आवास पर हुई फायरिंग के पीछे उन्हीं का हाथ था।

नई दिल्लीः भारत के उभरते हुए डिफेंस उद्यमी साहिल लूथरा के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जबरन वसूली सिंडिकेट का हमला अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस में केस दर्ज कराया था, लेकिन धमकियां अब भी मिल रही हैं। इस मामले में उन्होंने फिर से दिल्ली पुलिस को मेल कर शिकायत की है। गैंगस्टर ने न केवल साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी दी है, बल्कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि सुरक्षा होने के बावजूद उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद भी लूथरा को 26 फरवरी को दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों (पुर्तगाल और जर्मनी) से कॉल आए। इन कॉल करने वालों ने बड़ी बेबाकी से स्वीकार किया कि 29 नवंबर 2025 को उनके अमृतसर स्थित आवास पर हुई फायरिंग के पीछे उन्हीं का हाथ था।

इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त को मेल भेजकर शिकायत की है। लूथरा का कहना है कि हमलावरों ने कॉल पर कहा है कि वे अब हवा में या घर के बाहर फायरिंग नहीं करेंगे, अब वह सीधे उनको टारगेट करेंगे और गोली मारेंगे।" हमलावरों ने यह भी कहा कि वे उनको मिली पुलिस सुरक्षा से पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन यह उन्हें रोकने के लिए काफी नहीं है।

बता दें कि विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस (VTDS) के एमडी साहिल लूथरा से अगस्त 2025 में 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। उनके अमृतसर आवास पर 29-30 नवंबर 2025 की रात को फा​यरिंग हुई थी। दिल्ली और पंजाब पुलिस ने इस मामले में FIR No. 120/2025 (चाणक्यपुरी) और FIR No. 173/2025 (रणजीत एवेन्यू, अमृतसर) दर्ज की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?