लाइव न्यूज़ :

डीसीडब्ल्यू ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आवास मुहैया कराने के लिए सात दिन का समय मांगा

By भाषा | Updated: October 11, 2019 05:54 IST

अदालत ने पीड़िता के वकील यह कहने पर दिया था कि कोई मकान मालिक इतनी कम अवधि और मामले की पृष्ठभूमि को देखते हुए पीड़ित परिवार को अपना घर किराये पर देने को तैयार नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता एवं परिवार को आवास मुहैया कराने के लिए गुरुवार को अदालत से सात दिन का समय मांगा। पीड़िता के साथ भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

 दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता एवं परिवार को आवास मुहैया कराने के लिए गुरुवार को अदालत से सात दिन का समय मांगा। पीड़िता के साथ भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

उच्चतम न्यायालय ने 28 जुलाई को सड़क हादसे में पीड़िता के घायल होने के बाद उसे एवं परिवार को सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस हादसे में पीड़िता के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी जबकि उसका वकील घायल हुआ था। मामले से जुड़े वकील ने बताया कि डीसीडल्ब्यू ने जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा की अदालत में हो रही सुनवाई के दौरान जानकारी दी कि उसने परिवार और सुरक्षाकर्मियों के लिए कुछ मकानों को देखा है लेकिन अंतिम फैसला लेने के लिए कुछ समय की जरूरत है।

यह सुनवाई बंद कमरे में हो रही है। अदालत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के जय प्रकाश नारायण ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक को पीड़िता और उसके परिवार को अगले आदेश तक हॉस्टल में रखने का निर्देश दिया। अभी वह वहीं है।

इससे पहले अदालत ने डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष को आवास की जरूरतों का आकलन करने के लिए दो परामर्शदाताओं की टीम बनाने को कहा था। यह निर्देश अदालत ने पीड़िता के वकील यह कहने पर दिया था कि कोई मकान मालिक इतनी कम अवधि और मामले की पृष्ठभूमि को देखते हुए पीड़ित परिवार को अपना घर किराये पर देने को तैयार नहीं है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

क्राइम अलर्टUnnao rape case: उन्नाव बलात्कार केस में दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बरी, 2019 सड़क दुर्घटना में राहत

भारतकुलदीप सेंगर के करीबी का पत्ता कटा, बलात्कार पीड़िता के राष्ट्रपति को पत्र लिखने के बाद भाजपा ने बदला उम्मीदवार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह