लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट: दलित लड़की के साथ सामूहिक रेप मामले में आया नया मोड़, आरोपियों के पीड़िता के साथ गाड़ी में अस्पताल जाने पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 14:50 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि पड़िता के घर वालों ने रेप का मामला छुपाया था और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में करवाने के लिए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदलित लड़की के साथ रेप के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस का कहना है कि शाहद लड़की अस्पताल आने से पहले ही मर गई हो। ऐसे में पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी लड़की के साथ गाड़ी में सवार होकर अस्पताल आ रहे थे।

भोपाल: मध्यप्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 13 साल की दलित लड़की की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से लड़की की मौत की पुष्टि हुई है। पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजीत पांडेय ने रविवार को बताया, ‘‘थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है।’’ 

मामले में एसएचओ ने क्या बोला 

इस पर बोलते हुए एसएचओ ने बताया, ‘‘शनिवार की देर शाम मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म किये जाने की भी पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आंतरिक और बाह्य चोटों के निशान नहीं पाए गए।’’ मामले में पांडेय ने आगे कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की की मौत हो चुकी थी।’’ 

आरोपी भी पड़िता के साथ वाहन में थे सवार

मामले में एसएचओ ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि पीड़िता को अस्पताल ले जाने वाले वाहन में लड़की के परिजनों के साथ तीनों आरोपी भी मौजूद थे। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है, जिससे लड़की के साथ अस्पताल में मौजूद लोगों के बारे में सही जानकारी मिल सके। 

उन्होंने बताया कि शनिवार को तीनों आरोपी नदीम, आदर्श पांडेय और विपुल मिश्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अब भी जांच चल रही है। 

रेप को परिजनों ने छुपा कर रखा था

पीड़िता बुधवार रात को परिजनों के साथ घर के बाहर सोई थी लेकिन परिजनों को वह गुरूवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर नाले में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके दोनों हाथ बंधे थे। होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई थी, लेकिन परिजन दो दिन तक घटना छिपाए रहे और इलाज के लिए उसे कौशांबी जिले के मंझनपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां गुरूवार की रात उसकी मौत हो गई थी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास