लाइव न्यूज़ :

1500 रुपये नहीं लौटाया, युवक को दोपहिया वाहन में 12 फुट लंबी रस्सी से बांधकर दो किलोमीटर तक घसीटा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 13:32 IST

कटक शहर के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने कहा, ‘‘ आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से बंधक बनाने, अपहरण करने और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देघटना की शिकायत सोमवार को की गई, जिसके बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पीड़ित जगन्नाथ बेहरा के हाथ 12 फुट लंबी रस्सी से बांधे दिए गए और उसका दूसरा सिरा दोपहिया वाहन से बांध दिया गया।सुताहत स्क्वायर तक करीब 20 मिनट तक दौड़ाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था।

कटकः कटक शहर में 1500 रुपये लौटाने में असमर्थ एक युवक को दोपहिया वाहन से बांधकर करीब दो किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत सोमवार को की गई, जिसके बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कटक शहर के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने कहा, ‘‘ आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से बंधक बनाने, अपहरण करने और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।’’ पीड़ित जगन्नाथ बेहरा के हाथ 12 फुट लंबी रस्सी से बांधे दिए गए और उसका दूसरा सिरा दोपहिया वाहन से बांध दिया गया।

उसे रविवार को ‘स्टुअर्ट पटना स्क्वायर’ से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित सुताहत स्क्वायर तक करीब 20 मिनट तक दौड़ाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। पुलिस ने बताया कि सुताहत स्क्वायर पर कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक को छुड़वाया गया।

युवक ने अपने दादा के अंतिम संस्कार के लिए पिछले महीने आरोपी से 1500 रुपये उधार लिए थे। लेकिन किए वादे के तहत वह उसे 30 दिन के भीतर लौटा नहीं पाया। इसके बाद उसे कथित तौर पर ‘‘सजा’’ देने के लिए आरोपियों ने यह हरकत की।

उन्होंने बताया कि बेहरा के पुलिस से घटना की शिकायत करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया है। पुलिस दो किलोमीटर के दायरे में तैनात सभी यातायात कांस्टेबल से भी पूछताछ कर रही है कि आखिर उन्होंने मामले में हस्तक्षेप क्यों नहीं किया।

टॅग्स :ओड़िसाPoliceसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला