लाइव न्यूज़ :

डोडा जिले में सीआरपीएफ के ASI ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत, असम के रहने वाले थे

By भाषा | Updated: September 2, 2020 17:05 IST

भदरवाह के पुलिस अधीक्षक राज सिंह गौरिया ने बताया, ‘‘घटना सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर हुई और एएसआई को तुंरत उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देरात की ड्यूटी करने के बाद कोटली स्थित पुलिस परिसर में बने बैरक में लौटने के तुरंत बाद खुद को गोली मार ली। सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने बुधवार को सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर शव सीआरपीएफ को सौंप दिया गया है।

भदरवाहः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने बुधवार को सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि 52 वर्षीय अमृत भारद्वाज 33वीं बटालियन में तैनात थे और रात की ड्यूटी करने के बाद कोटली स्थित पुलिस परिसर में बने बैरक में लौटने के तुरंत बाद खुद को गोली मार ली। भदरवाह के पुलिस अधीक्षक राज सिंह गौरिया ने बताया, ‘‘घटना सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर हुई और एएसआई को तुंरत उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि भदरवाह थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर शव सीआरपीएफ को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि तत्काल आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। अधिकारियों ने बताया कि भारद्वाज मूल रूप से असम के भरलीपुर गांव के रहने वाले थे।

गौतमबुद्ध नगर जिले में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में अरिहंत सोसाइटी के सामने मंगलवार की रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से आदित्य कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य हादसे में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी के पास मंगलवार की रात एक अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मेहर चंद नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के ही अजायबपुर के पास रेल की चपेट में आने से अरविंद नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमसीआरपीएफजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा