लाइव न्यूज़ :

टीचर की घिनौनी हरकत, चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 11 बच्चियों से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2020 13:36 IST

वानापार्थी पुलिस के हवाले से बताया कि आरोपी टीचर की उम्र 26 साल है। आरोपी ने कुछ बच्चियों के साथ ट्यूशन में यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 376 के साथ पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इनमें से कुछ बच्चियों के साथ स्कूल परिसर में रेप किया गया है। 

तेलंगाना: तेलंगाना के वानापार्थी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल के टीचर को कई चौथी कक्षा के कई बच्चियों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने 11 बच्चियों के साथ रेप किया। इनमें से कुछ बच्चियों के साथ स्कूल परिसर में रेप किया गया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने वानापार्थी पुलिस के हवाले से बताया कि आरोपी टीचर की उम्र 26 साल है। इस मामले का खुलासा 10 साल की एक बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद हुआ। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 376 के साथ पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बच्चियों का रेप स्कूल के परिसर हुआ, जबकि कुछ के साथ तो कई बार यौन उत्पीड़न हुआ।

जबलपुर में 22 माह बेटी की हत्या

जबलपुर जिला पुलिस ने 22  माह की बेटी की बीमारी से परेशान होकर उसकी हत्या करने के आरोप में 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति इससे पहले बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शहर के भैरव नगर निवासी सुदर्शन वाल्मीक को अपनी बेटी देविका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने बच्ची की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था। हालांकि पुलिस ने बच्ची की बीमारी का खुलासा नहीं किया है।

एसपी ने बताया कि 16-17 जनवरी की रात जब बच्ची गहरी नींद में थी और पूरा परिवार सो रहा था तब आरोपी ने उसके शरीर पर 15 किलोग्राम वजनी पत्थर बांध कर उसे घर के पास एक कुंए में फेंक दिया।

 

टॅग्स :तेलंगानारेपक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए