कलंकित हुआ रिश्ता, भगिनी से था मामा का अवैध संबंध, पति को लगी भनक तो गोली मार उतार दिया मौत के घाट
By एस पी सिन्हा | Published: January 29, 2021 08:03 PM2021-01-29T20:03:56+5:302021-01-29T20:06:10+5:30
रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के सीवान जीले से सामने आया है। यहां एक मामा ने अपनी भांजी से अवैध संबंध जारी रखने के लिए उसके पति को गोली मार दी।
पटना,29 जनवरी। बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना इलाके के ग्यासपुर में रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें मामा ने अपनी भगिनी के साथ रहे अवैध संबंध ले कारण उसके पति की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मामा के मर्जी से ही मृतक मंजीत पांडेय ने उसकी भगिनी से दिल्ली में 13 दिसंबर 2020 को प्रेम विवाह किया था।
लेकिन शादी के बाद से ही आरोपी चंद्रमा पांडेय उसके पति को रास्ते से हटाना चाहता था और भगिनी के साथ अवैध संबंध जारी रखना चाहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का अपनी भगिनी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। जब तीन दिन अपने पति के साथ आरोपी के घर रही तो इसकी भनक पति को लग गई थी। जिसका उसने विरोध किया था।
इसके बाद मामा ने भगिनी के पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। मामा ने भगिनी के पति की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि वह अपने भगिनी के साथ अवैध संबंध जारी रखना चाहता था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ ही आरोपी चंद्रमा पांडेय के घर महुअल गया था। गुरुवार को बोलेरो से दोनों ससुराल जा रहे थे।
इस बीच डुमरी गांव के पास आरोपी ने बोलेरो को सरयू नदी के किनारे ले गया और गिनी के पति को बोलेरो से नीचे उतारा और उसके कनपटी मे गोली मार दी। जिसके घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी वही बैठकर रोने लगी. इस दौरान आरोपी खुद बोलेरो लेकर भागने लगा। लेकिन वह बोलेरो लेकर सरयू नदी में गिर गया। उससे किसी तरह से बचाया गया। जिसके बाद उससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।