लाइव न्यूज़ :

Cricket World Cup: 23 लाख रुपये की नकदी और 1.25 किग्रा वजनी सोने की सिल्ली जब्त, विश्व कप मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा, इंदौर पुलिस ने किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2023 11:10 IST

Cricket World Cup: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस की अपराध निरोधक शाखा की मदद से चलाई गई संयुक्त छापामार मुहिम के दौरान द्वारकापुरी क्षेत्र से सोमवार रात गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल मेहता (40) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति से आईडी और पासवर्ड लेता था।वॉट्सऐप के ‘वॉइस कॉल’ के जरिये मेहता से बात करता था।ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह बड़े संगठित तरीके से चलाया जा रहा है।

Cricket World Cup: क्रिकेट विश्प कप स्पर्धा के जारी मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए इंदौर में पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से करीब 23 लाख रुपये की नकदी और 1.25 किलोग्राम वजनी सोने की सिल्ली जब्त की है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस की अपराध निरोधक शाखा की मदद से चलाई गई संयुक्त छापामार मुहिम के दौरान द्वारकापुरी क्षेत्र से सोमवार रात गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल मेहता (40) के रूप में हुई है। विश्वकर्मा ने बताया,‘‘मेहता विश्व कप मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी अपने घर से कर रहा था। इसके लिए वह एक व्यक्ति से आईडी और पासवर्ड लेता था।

यह व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात के एक मोबाइल नम्बर से वॉट्सऐप के ‘वॉइस कॉल’ के जरिये मेहता से बात करता था। हम इस व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि विश्व कप मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह बड़े संगठित तरीके से चलाया जा रहा है जिसके तार विदेशों से जुड़े हो सकते हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने संदेह जताया कि मेहता के कब्जे से बरामद 1.25 किलोग्राम सोना विदेश से तस्करी के जरिये भारत लाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और आयकर विभाग को जानकारी दी जा रही है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मेहता के कब्जे से एक लैपटॉप और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceमध्य प्रदेशआईसीसी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये