लाइव न्यूज़ :

UP में 3 साल की बच्ची को ट्यूबवेल पर ले जाकर चचेरे भाई ने किया रेप

By अनुराग आनंद | Updated: December 9, 2020 11:28 IST

उत्तर प्रदेश में 3 साल की बच्ची के साथ उसके ही चचेरे भाई ने हैवानियत की हद पार कर दी। मासूम को बहला-फुसलाकर आरोपी ट्यूबवेल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाअधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से जो सुविधा उपलब्ध हैं वह पीड़ित परिजनों को मुहैय्या कराई जाएंगी।उत्तर प्रदेश के बदायूं की इस घटना ने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह खबर बदांयू से है। टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

यहां के रहने वाले युवक विनोद पर शराब के नशे में रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि विनोद ने उनकी तीन साल की बच्ची को ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

मामले की सूचना मिलते ही डीएम कुमार प्रशान्त व एसएसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंच गए। शिकायत के आधार पर वजीरगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची को मेडिकोलीगल के भेज दिया।

डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवा कर दोषी को जल्द सजा दिलवाई जाएगी।

सरकार की ओर से जो सुविधा उपलब्ध हैं वह पीड़ित परिजनों को मुहैय्या कराई जाएंगी। पीड़ित का केस लड़ने के लिए सरकारी वकील भी मुहैया कराया जाएगा।

इससे पहले वड़ोदरा में पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ रेप का मामला आया था सामने

बता दें कि इससे पहले वड़ोदरा जिले के सावली तालुका के भदरवा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में तीन भाई-बहनों में से सबसे बड़ी किशोरी ने बताया था कि उसके पिता पिछले कई माह से उसका यौन शोषण कर रहे हैं। आरोपी शख्स एक 38 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक है। 

पुलिस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि जब वह लड़की घर में अकेले होती थी तो उसके पिता उसके साथ यौन उत्पीड़न करते थे। पीड़िता ने कहा कि जब भी उसने विरोध किया तो उसे पिता द्वारा अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या करने की धमकी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह जघन्य अपराध उस समय सामने आया जब 14 वर्षीय किशोरी का माहवारी (पीरियड्स मिस कर दिए) आना बंद हो गया। इसके बाद उसकी मां ने उससे पूछताछ की। मां द्वारा पूछे जाने पर किशोरी ने अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। 

टॅग्स :रेपबदायूंकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह