लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश मर्डर केस: चार्जशीट दाखिल होने के बाद चार आरोपी पुलिस हिरासत में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 1, 2018 04:48 IST

पिछले वर्ष 2017 सितंबर माह में वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की अज्ञात हमलावरों ने उनके निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Open in App

बेंगलुरु, 1 जून: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में गुरुवार को चार संदिग्धों को कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।  विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मनोहर गुंडप्पा इडवे (30), सुजीत कुमार उर्फ प्रवीण (37), अमोल काले उर्फ भाईसाब (40) और अमित को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में भेजने की मांग की। 

एसआईटी के सूत्रों के अनुसार कन्नड लेखक के एस भगवान की हत्या की कथित तौर पर साजिश रचने के आरोप में हाल ही में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी ने गौरी लंकेश की हत्या मामले में शमिल होने के संदेह में उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले के टी नवीन कुमार को गौरी लंकेश हत्या मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ कल आरोप पत्र दाखिल किया गया। 

गौरतलब है कि गौरी लंकेश की हत्या के आठ महीने बाद केस की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को बेंगलुरु कोर्ट में एक चार्जशीट दाखिल की।  एसआईटी ने 650 पन्नों की चार्जशीट दर्ज की। जिसमें नवीन कुमार को इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया गया था।  इस चार्जशीट में 131 लोगों के बयान भी शामिल हैं। जिसमें फोरेंसिक साइंस लैब के अधिकारियों समेत आरोपी केटी नवीन और प्रवीण का भी बयान लिया गया।

चार्जशीट के मुताबिक आरोपी नवीन, गौरी लंकेश के हत्यारों को पहले से जानता था। इस मामले में अब जल्द से जल्द से अडिशनल चार्जशीट दाखिल की जाएगी। चार्जशीट की मानें तो आरोपी प्रवीन ने गौरी लंकेश के घर की हत्या के पहले रैकी किया करता था। रैकी करने के बाद वह शूटर्स को जानकारी दिया करता था। गौरतलब है कि प्रवीण उर्फ सुचित इस मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी है। 

बता दें कि पिछले वर्ष 2017 सितंबर माह में वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की अज्ञात हमलावरों ने उनके निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक  अनुसार, गौरी को रात लगभग 8.30 बजे उस समय बिल्कुल करीब से गोली मारी गई। इस वक्त जब वह राजराजेश्वरी नगर में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरी के माथे पर तीन गोलियां दागी गईं थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये