लाइव न्यूज़ :

हथियार लाइसेंस मामलाः अदालत ने मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे को भगोड़ा घोषित किया, कुर्की की तैयारी कर रही पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2022 07:52 IST

अदालत में सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की लेकिन अब्बास का पता नहीं चल सका। उन्होंने यह भी कहा कि अब्बास अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं और इस वजह से उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर अमल नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे14 जुलाई को अदालत ने अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था।अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।पुलिस ने अब्बास के खिलाफ 12 अक्टूबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज की थी।

लखनऊः लखनऊ की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को हथियार लाइसेंस मामले में भगोड़ा घोषित किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए के श्रीवास्तव ने पुलिस रिपोर्ट पर गौर करने के बाद बुधवार को यह आदेश पारित किया।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। विगत 14 जुलाई को अदालत ने अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था। अदालत ने थानाध्यक्ष महानगर को निर्देश दिया था कि वह वारंट का निष्पादन सुनिश्चित कर अदालत को अवगत कराएं। विधायक को 27 जुलाई तक पेश करने का निर्देश दिया था।  पुलिस अब अब्बास के भगोड़ा घोषित करने का नोटिस चस्पा कर उसके खिलाफ कुर्की की तैयारी में लग गई है। 

अदालत में सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की लेकिन अब्बास का पता नहीं चल सका। उन्होंने यह भी कहा कि अब्बास अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं और इस वजह से उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर अमल नहीं कर पा रहे हैं।

भाषा इनपुट के साथ

पुलिस ने अब्बास के खिलाफ 12 अक्टूबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज की थी। तत्कालीन महानगर थाना प्रभारी अशोक सिंह ने 12 अक्टूबर 2019 को अब्बास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि अब्बास ने लखनऊ से बंदूक का लाइसेंस प्राप्त किया और बाद में उसने इसे दिल्ली स्थानांतरित कर दिया जहां उसने बदले हुए पते पर कई हथियार खरीदे। और दावा किया कि वह एक प्रसिद्ध शूटर था। पुलिस ने उसके खिलाफ 24 दिसंबर, 2020 को चार्जशीट दाखिल की थी। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप