लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउनः बिहार से अंबाला जा रहे थे मजदूर, सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 11 घायल

By भाषा | Updated: August 31, 2020 13:47 IST

मिश्र ने बताया कि वाहन में सवार 16 मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। उनमें से दो मजदूरों की मौके पर तथा तीन की पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। शेष घायल मजदूरों को इलाज हेतु पयागपुर सीएचसी और बहराइच जिला अस्पताल भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में जीतेन्द्र गिरि, कंचन राम व बसंत प्रसाद बिहार के सीवान जनपद, संजय प्रसाद बिहार के गोपाल गंज व पवन कुमार यूपी के गोंडा जिले के हैं।घायलों में नौ सीवान और एक गोपालगंज जिला का निवासी हैं। हताहतों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है। मिश्र ने बताया कि राहत कार्य व इलाज एएसपी सिटी व उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कराया जा रहा है।

बहराइचः लॉकडाउन में घर लौट आए मजदूरों को लेकर बिहार से अंबाला जा रहा वाहन सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि बिहार के सीवान से मजदूरों को लेकर अंबाला जा रही ‘फोर्स क्रूजर’ गाड़ी की बहराइच के पयागपुर थानांतर्गत सुकईपुरवा चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे भीषण टक्कर हो गई।

मिश्र ने बताया कि वाहन में सवार 16 मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। उनमें से दो मजदूरों की मौके पर तथा तीन की पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। शेष घायल मजदूरों को इलाज हेतु पयागपुर सीएचसी और बहराइच जिला अस्पताल भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि मृतकों में जीतेन्द्र गिरि, कंचन राम व बसंत प्रसाद बिहार के सीवान जनपद, संजय प्रसाद बिहार के गोपाल गंज व पवन कुमार यूपी के गोंडा जिले के हैं। घायलों में नौ सीवान और एक गोपालगंज जिला का निवासी हैं। हताहतों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है।

मिश्र ने बताया कि राहत कार्य व इलाज एएसपी सिटी व उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कराया जा रहा है। मृतकों व घायलों के परिजनों को उनके निवास से संबंधित थानों के द्वारा सूचना भेजी गयी है। 

जम्मू कश्मीर के सांबा में बोरवेल की खुदाई के दौरान दो मजदूरों की मौत

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बोरवेल की खुदाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक संयुक्त टीम चक मंगा गांव पहुंची और एक अन्य श्रमिक को बचा लिया।

उन्होंने बताया कि एक मजदूर शनिवार शाम दुर्घटनावश बोरवेल में जा गिरा और बेहोश हो गया। वह खुदाई करने वाली मशीन के कुछ पुर्जे लेने वहां गया था। उन्होंने बताया कि दो अन्य मजदूर उसकी मदद के लिए बोरवेल में उतरे और वे भी बेहोश हो गये।

अधिकारी ने बताया कि राहतकर्मियों ने तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में दो मजदूरों आशिक अली और गौतम कुमार (दोनों की उम्र लगभग 33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि रवि कुमार की हालत ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारउत्तर प्रदेशहरियाणासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो