लाइव न्यूज़ :

गरीबी की मार, सब्जी खाने की लालसा ने ले ली मां-बेटी की जान, रांची में सामने आई हृदय विदारक घटना, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2020 19:10 IST

महिला मजबूरी में अपनी 9 साल की बेटी के साथ दीवार फांदकर सब्जी चुरा रही थी. दीवार पर पड़ोसी ने बिजली का नंगा तार बिछाया था. जैसे ही महिला और बच्ची खेत में उतरी तो करंट लगने से महिला और बच्ची की मौत हो गई. दरअसल, लॉकडाउन में पति के बेरोजगार होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे सिर्फ चावल खाकर उब गए. इसलिए महिला अपनी बेटी के साथ दूसरे के खेत से सब्जी चुराने पर मजबूर हुई थी.महिला के दो बेटे हैं. एक 5 साल का और 4 साल का है. दोनों को पता भी नहीं है कि उनकी मां और बहन की मौत हो गई है. महिला के पति जतरू ने बताया कि उसकी पत्नी भी मजदूरी करती थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण उसको भी रोजगार नहीं मिल रहा था.

रांचीः गरीबी की मार की कीमत कभी-कभी जान देकर चुकानी पड़ती है. ऐसी हीं हृदय विदारक वाकया झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको बस्ती में सामने आई है, जहां परिवार को सब्जी खिलाने की कीमत महिला और उसकी 9 साल की बच्ची ने अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है.

महिला मजबूरी में अपनी 9 साल की बेटी के साथ दीवार फांदकर सब्जी चुरा रही थी. दीवार पर पड़ोसी ने बिजली का नंगा तार बिछाया था. जैसे ही महिला और बच्ची खेत में उतरी तो करंट लगने से महिला और बच्ची की मौत हो गई. दरअसल, लॉकडाउन में पति के बेरोजगार होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था.

पैसे नहीं थे कि वह सब्जी खरीद सके. बच्चे सिर्फ चावल खाकर उब गए. इसलिए महिला अपनी बेटी के साथ दूसरे के खेत से सब्जी चुराने पर मजबूर हुई थी. महिला के दो बेटे हैं. एक 5 साल का और 4 साल का है. दोनों को पता भी नहीं है कि उनकी मां और बहन की मौत हो गई है.

महिला के पति जतरू ने बताया कि उसकी पत्नी भी मजदूरी करती थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण उसको भी रोजगार नहीं मिल रहा था. परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. मृतका के पति बताते हैं कि कई दिनों से उन लोगों ने खाने में सब्जी नहीं खाया था.

मंगलवार रात भी चावल के साथ खाने के लिए सिर्फ टमाटर था

मंगलवार रात भी चावल के साथ खाने के लिए सिर्फ टमाटर था, जिसे देख वे पास के खेत में मौजूद सब्जी लाने चली गईं और उसके बाद ये दुखद घटना हो गई. खेत के कोने में पडी दो लाशें और उसके पास बेशुध बैठे घर के मुखिया व उनके दो बच्चे.

अपनी मां की लाश को टकटकी निगाहों से देखते इन दो मासूम की आंखें इंतजार कर रही थीं कि उनकी मां और दीदी उठेगी और इनसे बातें करेंगी. परिवार वालों की थाली में सब्जी का जायका लाने के लिए दोनों रात में घर से निकली थीं. सब्जी तो इन्होंने थैलियों में भर ली लेकिन वो सब्जी घर की थाली तक नहीं पहुंच पाई. 

एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी

मामले की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस का जवान नया घऱ बना रहा था. उसके यहां से छड और सिमेंट की चोरी हो रही थी. जिसके कारण उसने दीवार पर बिजली का नंगा चार बिछाया था.

शुरुआती जांच में जो बातें पता चली हैं उससे यह स्पष्ट होता है कि घर की दीवार में सुरक्षा के दृष्टिकोण से तार लगाए गए थे जिनमें करंट दौर रहा था, क्योंकि हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं हुई थीं. इस वजह से मकान मालिक ने दीवार पर तार लगा कर करंट दौड़ा दिया.

इसी बीच महिला और बच्ची सब्जी तोड़ने के लिए दीवार फांद कर घुस तो गई, लेकिन बाद में बिजली के तार की चपेट में आ गई. इससे दोनों की मौत हो गई. एयरपोर्ट थाना प्रभारी रमेश गिरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है. लेकिन सवाल यह उठता है कि यह एक हादसा था या गैरइरादतन हत्या? यह पुलिस तय नही कर पा रही है. वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि चंदाकर महिला और उसकी बेटी का अंतिम संस्कार किया गया. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए