लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: कर्नाटक में जनता दल (सेक्यूलर) के विधान परिषद सदस्य और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2020 21:36 IST

राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के साथ सूचना विभाग और जनसंपर्क ने जिले में पत्रकारों के लिए संयुक्त रूप से इस जांच का आयोजन किया था। 

Open in App

बेंगलुरु:कर्नाटक के मांड्या में पत्रकारों की कोरोना वायरस की जांच के वास्ते आयोजित एक कार्यक्रम को कथित तौर पर बाधित करने के प्रयास के लिए शनिवार को जनता दल (सेक्युलर) के विधान परिषद सदस्य के टी श्रीकांत गौड़ा, उनके पुत्र और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि गौड़ा, उनके पुत्र कृषिक और कुछ अन्य लोगों ने उनके आवास के निकट आंबेडकर भवन में कोविड-19 के लिए हो रही जांच का कड़ा विरोध किया और इस दौरान पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के साथ सूचना विभाग और जनसंपर्क ने जिले में पत्रकारों के लिए संयुक्त रूप से इस जांच का आयोजन किया था। 

विधान परिषद सदस्य ने आशंका जताई कि वायरस उस क्षेत्र में फैल सकता है जहां उनका घर स्थित है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस क्षेत्र को ही क्यों चुना गया। जद (एस) विधान परिषद सदस्य और अन्य ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जिसका पत्रकारों ने कड़ा विरोध जताया।

इस दौरान कृषिक ने कुछ पत्रकारों से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गौड़ा, उनके पुत्र और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटकजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला