लाइव न्यूज़ :

छात्रावास की और चार लड़कियों ने की यौन उत्पीड़न की शिकायत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2019 01:14 IST

लोस सेवा राजुरा के इन्फंट जीजस सोसायटी छात्रावास की दो नाबालिग छात्राओं का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला प्रकाश में आने पर एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था

Open in App

लोस सेवा राजुरा के इन्फंट जीजस सोसायटी छात्रावास की दो नाबालिग छात्राओं का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला प्रकाश में आने पर एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था. इस बीच छात्रावास की और चार लड़कियों ने उनका भी यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत थाने में की है. पुलिस ने छात्रावास के और तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लैक पैंथर ग्रुप राजुरा व विविध महिला मंडलों की सौ से अधिक महिलाओं ने राजुरा थाने में जाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. पैंथर ग्रुप के विजय चन्ने व शिष्टमंडल ने थानेदार को ज्ञापन भी सौंपा. इस मामले में रविवार को गिरफ्तार छात्रावास के कर्मचारी छबन पचारे को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया.

कोर्ट ने उसे पूछताछ के लिए 5 दिन पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. उसके बयान से और कई कर्मचारियों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है. बॉक्स आज शिवसेना का रास्ता रोको इस मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिवसेना की ओर से 16 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे पंचायत समिति चौक राजुरा में रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा. यह जानकारी शिवसेना के उपजिला प्रमुख नितिन पिपरे ने दी. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है.

तनिष्का महिला मंडल, राजुरा की अध्यक्ष लता ठाकरे, प्रेमांजलि महिला मंडल की अध्यक्ष चित्रलेखा धंदरे ने भी महिलाओं के साथ राजुरा थाने में जाकर दोषियों पर कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपा. कोट राजुरा पुलिस द्वारा गहराई से जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हंे बख्शा नहीं जाएगा.

शेखर देशमुख उपविभागीय पुलिस अधिकारी, राजुरा बॉक्स मुनगंटीवार ने दिए जांच के आदेश चंद्रपुर : राज्य के वित्त, नियोजन व वन मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने चंद्रपुर के जिलाधिकारी कुणाल खेमनार व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी को पत्र लिखकर राजुरा छात्रावास की छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले की गंभीरता से जांच करके सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है. इसकी विस्तार से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार