लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: सेक्स से मना करने पर कॉलेज के स्टूडेंट्स ने लड़की को दिया जहर दिया, हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 20:18 IST

राजस्थान के भरतपुर में कॉलेज के कुछ छात्रों ने कथिततौर पर एक 19 साल की छात्रा को इसलिए जहर देकर मार डाला क्योंकि उसने उन लड़कों के साथ सेक्स करने से मना कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमृत छात्रा के पिता का आरोप लगाया है कि लड़के ग्रुप सेक्स के लिए उनकी बेटी को मजबूर रह रहे थेजब लड़की ने सख्ती दिखाते हुए लड़कों की बात मानने से इनकार कर दिया तो उसे जहर दे दियापुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, घटना में नामजद सभी आरोपी छात्र अभी फरार हैं

जयपुर:राजस्थान से एक ऐसी खबर आ रही है, जो इंसानियात को शर्मसार कर देने वाली है। भरतपुर में कॉलेज के कुछ छात्रों ने कथिततौर पर एक 19 साल की छात्रा को इसलिए जहर देकर मार डाला क्योंकि उसने उन लड़कों के साथ सेक्स करने से मना कर दिया था।

मृत छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी लड़के उनकी बेटी को ग्रुप सेक्स के लिए मजबूर रह रहे थे लेकिन जब लड़की ने सख्ती दिखाते हुए उनकी बात मानने से इनकार कर दिया तो उसे कथित तौर पर जहर देकर मार दिया।

इस संबंध में पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक लड़की को जहर देने का एकमात्र कारण था कि उसने लड़कों के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

मृत लड़की के पिता की शिकायत पर हलेना पुलिस थाने की पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन पुलिस को अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी में कामयाबी नहीं मिली है।

पीड़िता के पिता ने एफआईआर में जो लिखवाया है, उसके अनुसार पीड़िता भरतपुर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती थी, जहां उसके साथ पढ़ने वाले पांच छात्र यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे थे और जब पीड़िता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोपी छात्रों ने कथिततौर पर छात्रा को जहर दे दिया।

घटना के संबंध में हलेना थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्रों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 328 (जहर से चोट पहुंचाना), और 341 (गलत तरीके से रोक लगाने की सजा) के तहत मामला दर्ज लिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश बना रही है लेकिन सभी आरोपी अभी फरार हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

इसके साथ ही थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि पीड़िता के शव के पोर्टमार्टम के बाद उसके विसरा नमूने को सहेज लिया गया है और उसे जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

मृत छात्रा के पिता ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि छात्रा जो अपनी दाद-दादी के साथ हलेना शहर में रहती थी। उसने मंगलवार को अपनी मां को फोन करके बताया कि कॉलेज के कुछ लड़के उसे जबदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

इसके अलावा पिता ने यह भी कहा कि छात्रा ने बात करते अपनी मां को यह भी बताया था कि लड़के उसके खिलाफ अश्लील टिप्पणी भी करते थे।

पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे जब छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी तो आरोपी छात्रों ने उसका पीछा किया और उसे जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। घर पहुंचने के बाद जब छात्रा को उल्टियां होने लगीं तो उसे दादा-दादी पास के अस्पताल में लगे, जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।

 

टॅग्स :क्राइमरेपराजस्थानजयपुरभरतपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?