लाइव न्यूज़ :

शादी का दबाव बनाने पर 21 वर्षीय युवक ने 19 वर्षीय युवती को आग लगाई, दर्द से चिल्लाई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया, रास्ते में तोड़ा दम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 21:49 IST

पुलिस ने कहा कि युवती को इलाके में ही रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया था और वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके बाद 21 वर्षीय युवक ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुनसान स्थान पर मिले जहां युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। इतना गुस्सा हुआ कि उसने युवती को आग लगा दी।पुलिस ने बताया कि जब वह दर्द से चिल्लाई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।

कोयंबटूरः तमिलनाडु में शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक (21) ने एक युवती (19) को कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की की आज मौत हो गई। दोनों तिरुपुर जिले के पल्लादम के रहने वाले हैं।

पुलिस ने कहा कि युवती को इलाके में ही रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया था और वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके बाद 21 वर्षीय युवक ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दोनों एक सुनसान स्थान पर मिले जहां युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया जिससे वह इतना गुस्सा हुआ कि उसने युवती को आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि जब वह दर्द से चिल्लाई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने आज दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह मामूली रूप से जला है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

ठाणे में महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी समेत दो लोग गिरफ्तार 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंकने के आरोप में उसके प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक विवाहित महिला अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

ठाणे ग्रामीण पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 27 दिसंबर को कल्याण के निकट गोवेली के एक जंगल में एक महिला का शव मिला था, जिसके शव पर चाकू के हमले के 35 निशान थे। शव के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार कल्याण तालुका पुलिस ने महिला की पहचान बीड की 27 वर्षीय रूपाली जे के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही सोशल मीडिया पर उसका विवरण साझा किया गया, पुलिस को सूचित किया गया कि रूपाली पुणे के 32 वर्षीय एक व्यक्ति से प्यार करती थी। पुलिस के अनुसार जांचकर्ताओं को पता चला कि वह अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

पुलिस के मुताबिक रूपाली के प्रेमी ने उससे छुटकारा पाने के लिए अपने एक दोस्त की मदद ली और दोनों उसे यह कहते हुए कल्याण ले आए कि उन्हें एक जंगल में सोने के सिक्के मिले हैं। पुलिस ने बताया कि गोवेली पहुंचने के बाद, उन्होंने रूपाली पर चाकू से कई वार किये और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई