लाइव न्यूज़ :

Gang Rape: राजस्थान में कक्षा 9 की लड़की का अपहरण कर किया गया सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2023 14:13 IST

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता बुधवार को स्कूल के लिए निकली थी, तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे कार में एक वन क्षेत्र में ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के डूंगरपुर जिले में 3 लोगों ने एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार कियापुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों में लड़की का एक परिचित भी शामिल हैपुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं

नई दिल्ली: पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान के डूंगरपुर जिले में तीन लोगों ने एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। दोवारा स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) हेमंत चौहान ने कहा कि 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ बुधवार रात को मामला दर्ज किया गया था।

एसएचओ ने बताया कि आरोपियों में लड़की का एक परिचित भी शामिल है। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता बुधवार को स्कूल के लिए निकली थी, तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे कार में एक वन क्षेत्र में ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इससे पहले राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के नृसिंहपुरा गांव से 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने और बाद में उसकी हत्या कर शव को कोयले की भट्टी में जलाने के संदेह में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नाबालिग लड़की के परिवार के सदस्यों से मिली, जो कई घंटों तक लापता रहने के बाद उसकी तलाश कर रहे थे।

लड़की के भाई के मुताबिक, वह सुबह मवेशियों को चराने के लिए घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। उन्होंने कहा, "दोपहर में जब मवेशी वापस आए तो हमने उसकी तलाश शुरू की लेकिन मेरी बहन उनके साथ वापस नहीं आई।" उन्होंने आगे कहा, बाद में रात में लगभग 10 बजे वे उसकी तलाश करते हुए कोयला भट्टी क्षेत्र में पहुंचे और एक भट्टी में मानव हड्डियां देखीं जो बारिश के बावजूद जल रही थी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और वहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार के सामने कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की बात कबूल की थी।

टॅग्स :गैंगरेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो