लाइव न्यूज़ :

पूर्व जेलर के बेटे समेत 4 आरोपियों ने 10वीं की छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, पुलिस का लोगो लगी गाड़ी का किया इस्तेमाल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 4, 2019 12:09 IST

चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस घिनौनी वारदात को पुलिस का टैग लगी गाड़ी के जरिये अंजाम दिया गया और चार आरोपियों में पूर्व जेलर का बेटा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस में दर्ज शिकायत मुताबिक, मिर्जापुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर हलिया में एक सुनसान जगह पर छात्रा की आबरू को दरिंदों ने रौंदा।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में एक जय प्रकाश मौर्या सेवानिवृत्त जेलर बृजलाल मौर्या का बेटा है।

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप और नृशंस हत्या समेत महिला और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ उठ रही जोरदार आवाज के बीच अपराधियों पर असर होता नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश मिर्जापुर से शर्मशार कर देने वाली एक और वारदात का मामला सामने आया है। एक 10वीं की छात्रा को अगवा कर उसकी इज्जत की चार दरिंदों ने तार-तार कर दिया। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस घिनौनी वारदात को पुलिस का टैग लगी गाड़ी के जरिये अंजाम दिया गया और चार आरोपियों में पूर्व जेलर का बेटा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान भी शामिल है।

एचटी की खबर के मुताबिक, 15 वर्षीय छात्रा को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने की वारदात को सोमवार (2 दिसंबर) को अंजाम दिया गया। 

पुलिस में दर्ज शिकायत मुताबिक, मिर्जापुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर हलिया में एक सुनसान जगह पर छात्रा की आबरू को दरिंदों ने रौंदा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में एक जय प्रकाश मौर्या सेवानिवृत्त जेलर बृजलाल मौर्या का बेटा है। जय प्रकाश की बहन शादी के बाद हलिया के पास एक गांव में रहने लगी थी। पिछले कुछ महीने में जय प्रकाश अपनी बहन के यहां जाता रहा और इसी दौरान उसकी दोस्ती किशोरी से हो गई। 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि सोमवार को जय प्रकाश ने बेटी के फोन पर कॉल लगाई और उसे गांव के बाहरी इलाके में मिलने की खातिर आने के लिए कहा। वहां पर वह कार में अपने तीन दोस्तों के साथ मौजूद था। 

पुलिस ने कहा कि जय प्रकाश उसे जबरन सुनसान स्थान पर ले गया, जहां चारों ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

वारदात के बाद जब आरोपी पीड़िता लेकर उसके गांव के लिए जा रहे थे तभी एक पुलिसवाले ने जांच के दौरान उनकी गाड़ी रोक ली। कार जैसे ही रुकी, लड़की ने रोना शुरू कर दिया और बचान के लिए गुहार लगाई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लड़की और चारों आरोपियों को थाने ले गया। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती बताई, जिसके बाद उन्होंने चारों आरोपियों जय प्रकाश, लव कुमार पाल, गणेश प्रसाद और सीआरपीएफ कॉन्सटेबल महेंद्र कुमार यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर ने कहा, ''चारों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमिर्जापुरउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये