लाइव न्यूज़ :

इतनी सी बात पर दिल्ली में दो समूहों के बीच झड़प, एक की मौत और दो घायल

By भाषा | Updated: August 15, 2019 04:23 IST

मध्य दिल्ली के पटेल नगर क्षेत्र में दो समूहों के बीच झड़प में 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और उसके दो दोस्त घायल हो गए।

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्तः मध्य दिल्ली के पटेल नगर क्षेत्र में दो समूहों के बीच झड़प में 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और उसके दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शुभम श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह आनंद पर्वत क्षेत्र का रहनेवाला था और 11 वीं कक्षा का छात्र था।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पुलिस को झड़प के बारे में मंगलवार रात करीब नौ बजे जानकारी मिली थी जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों की एक टीम भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि श्रीवास्तव को निकट के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव का दोस्त शुभम गुप्ता और लोकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात पटेल नगर में दो समूह मिले और इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुयी। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से श्रीवास्तव और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि झड़प के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम