बहन से प्रेम विवाह किया, शख्स ने दोस्त को मार डाला, शव खेत में मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 9, 2022 09:53 PM2022-01-09T21:53:16+5:302022-01-09T21:54:11+5:30

मनीष की विकास की बहन से भी दोस्ती हो गई थी, लगभग दस माह पूर्व मनीष और पूजा ने घर से भाग शादी कर ली थी।

Churu Married sister man killed friend dead body found in field Rajasthan | बहन से प्रेम विवाह किया, शख्स ने दोस्त को मार डाला, शव खेत में मिला

मनीष दिल्ली में ट्रासपोर्ट का काम करता था और हाल ही में चूरू आया था।

Highlights आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मनीष का शव रविवार को एक खेत में मिला। बीती रात वह विकास से मिलने गया लेकिन वापस नहीं आया।

जयपुरःराजस्थान के चूरू जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी बहन से प्रेम विवाह करने वाले अपने एक दोस्त की हत्या कर दी। राजगढ़ थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मनीष और विकास कुछ महीने पहले हरियाणा की एक जेल में न्यायिक हिरासत के दौरान दोस्त बने थे।

मनीष बलात्कार के मामले में आरोपी था जबकि विकास पेट्रोल पंप लूट के एक मामले में हिरासत में था। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच दोस्ती हो जाने से मनीष का विकास के घर आना जाना शुरू हो गया था और इसी दौरान मनीष की विकास की बहन से भी दोस्ती हो गई थी, लगभग दस माह पूर्व मनीष और पूजा ने घर से भाग शादी कर ली थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ इससे विकास नाराज हो गया और उसने मनीष को जान से मारने की धमकी दी। मनीष दिल्ली में ट्रासपोर्ट का काम करता था और हाल ही में चूरू आया था। बीती रात वह विकास से मिलने गया लेकिन वापस नहीं आया। मनीष का शव रविवार को एक खेत में मिला।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

केरल में पत्नियों की अदला-बदली को लेकर सात गिरफ्तार किये गये

कोट्टायम के समीप कारुकाचल में सात लोगों को पत्नियों की कथित अदला-बदली के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी पत्नी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए बाध्य कर रहा था।

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत की जांच के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता को अन्य पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया गया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि इस महिला को उसके पति ने अन्य के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

जांच से पुलिस गिरोह तक पहुंची। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि गिरोह टेलीग्राम , मेसेंजर ऐप से एक दूसरे से संपर्क करते थे। आरोपियों को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस चैट ग्रुप में हजारों सदस्य हैं ,इसलिए इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

Web Title: Churu Married sister man killed friend dead body found in field Rajasthan

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे