लाइव न्यूज़ :

चर्च के पादरी ने 11 साल की नाबालिग का किया रेप, पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2022 18:17 IST

यूपी के बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में चर्च के पादरी ने गांव की एक 11 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बागपत में चर्च के पादरी ने 11 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप कियापादरी अल्बर्ट ने रेपकांड को तब अंजाम दिया, जब बच्ची चर्च के पास साइकिल चला रही थीबागपत पुलिस ने रेप आरोपी पादरी के खिलाफ ‘पाक्‍सो’ एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है

बागपत: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक चर्च के पादरी को नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां के चर्च के पादरी ने गांव की ही एक 11 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बहलाफुसला कर रेप किया।

मामले में जानकारी देते हुए बागपत के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि बारदात के संबंध में आरोपी पादरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस की गंभीरता को देखते हुए पादरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को नाबालिग के माता-पिता की ओर से मिल शिकायत में बताया गया है कि 11 साल की बच्‍ची साइकिल से चर्च की ओर गई थी, तभी चर्च के पादरी अल्बर्ट ने उसे साइकिल चलाते हुए देखा और उसे झांसा देकर अपने करीब बुलाया और रेप किया।

यही नहीं आरोपी पादनी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने रेप की बात किसी को बताई तो वो उसे जान से मार देगा। हालांकि, वारदात के बाद घर पहुंचने पर लड़की ने पादरी के द्वारा की गई दरिंदगी की सारी जानकारी अपने माता-पिता को दी।

पूरी घटना जानने के बाद लड़की के माता पिता सीधे लड़को लेकर चांदीनगर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी थाना प्रभारी जनक सिंह को दी। थाना प्रभारी जनक सिंह ने नाबालिग से घटना के बारे में पूछताछ की और फिर नाबालिग के बयान के आधार पर चर्च के पादरी के खिलाफ ‘पाक्‍सो’ कानून समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

उसके बाद थाना प्रभारी जनक सिंह फौरन पुलिस बल के साथ चर्च पहुंचे और पादरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेप के आरोपी पादरी को आज अदालत में पेश किया, जहां जज ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में चर्च को लेकर महौल काफी तनाव में है और गांव के लोगों की मांग है कि पादरी के खिलाफ सरकार सख्स से सख्त कार्रवाई करे ताकि पीड़िता को इंसाफ मिले। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :रेपक्राइमउत्तर प्रदेशबागपतक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज