लाइव न्यूज़ :

Chitrakoot son Murder: रात में रोने के कारण नींद में खलल?, पिता ने 5 साल के बेटे सत्यम की कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, खुद को कमरे में बंद कर आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 19:41 IST

Chitrakoot son Murder: मऊ थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में राजकुमार निषाद (35) ने अपने पांच साल के बेटे सत्यम की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देखुद को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली।ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खोलकर निषाद को बचाया।तैश में आकर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। 

Chitrakoot son Murder: उत्तर प्रदेश में बांदा से सटे चित्रकूट जिले में रात में रोने के कारण नींद में खलल पड़ने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजकरन ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात मऊ थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में राजकुमार निषाद (35) ने अपने पांच साल के बेटे सत्यम की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली।

उन्होंने बताया कि शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खोलकर निषाद को बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चे की हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। राजकरन ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि रात में सोते समय उसका बेटा रोने लगा था, जिससे तैश में आकर उसने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो