लाइव न्यूज़ :

डिलीवरी के वक्त नर्स ने नवजात का तोड़ा हाथ, मौत के बाद पीड़िता को कहा- जो करना है कर लो!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 09:30 IST

छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिला: जांच करने व नवजात की गर्भ में ही मौत होने के मामले में प्रतापपुर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO)राजेश श्रेष्ठ ने जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित परिवार का आरोप है कि नर्स द्वारा जानबूझकर प्रसव में लापरवाही की गई है। शिकायत के मुताबिक नर्स हर बार रूटीन चेकअप के फीस लेती थी।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला में शिवकुमारी नाम की नर्स पर एक नवजात बच्चे का हाथ तोड़ने का आरोप लगा है। नवजात की उस घटना के बाद मौत हो गई है। पीड़ित परिवार वे लिखित शिकायत कर नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच करने व नवजात की गर्भ में ही मौत होने के मामले में प्रतापपुर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO)राजेश श्रेष्ठ ने जांच शुरू कर दी है। राजेश श्रेष्ठ ने बताया है कि मुझे इसकी लिखित शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मिली है। हम दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहे हैं।  जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता के पति ने लिखित शिकायत में कहा है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी के इलाज कराने के लिए प्रतापपुर अस्पताल आता था। उसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी नर्स से हुई थी। नर्स ने पति और लक्ष्मी को कहा है कि अस्पताल में इलाज कराना काफी महंगा पड़ेगा, वह महिला की डिलीवरी घर पर ही करा देगी। जिसके बाद लक्ष्मी का 9 महीने तक नर्स ने ही इलाज किया। 

शिकायत के मुताबिक नर्स हर बार रूटीन चेकअप के फीस लेती थी। जब महिला को लेबर पेन हुआ तो पति नर्स के पास लेकर पहुंचा। लेकिन नर्स ने अतिरिक्त पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर डिलीवरी के वक्त अस्पताल में नर्स ने नवजात का हाथ तोड़ दिया। डिलीवरी के वक्त नवजात का हाथ टूटकर बाहर आ चुका था। जब महिला दूसरे अस्पताल में जबतक पहुंची बच्चे की मौत हो चुकी थी। 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि नर्स द्वारा जानबूझकर प्रसव में लापरवाही की गई है। पीड़िता ने जब बारे में नर्स को कहा तो नर्स ने कहा कि जो करना है कर लो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। 

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला