लाइव न्यूज़ :

रेप की शिकायत करने पर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की जमकर पिटाई, महिलाएं भी देखती रहीं तमाशा

By भाषा | Updated: September 12, 2018 08:55 IST

घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की है। एक शख्स के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराए जाने के दो दिन बाद नाबालिग लड़की की पिटाई की गई।

Open in App

रायपुर, 12 सितंबर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक नाबालिग लड़की की ओर से एक शख्स के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराए जाने के दो दिन बाद एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें स्थानीय लोगों के सामने कथित तौर पर शिकायतकर्ता लड़की को बुरी तरह पीटा जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार को उसी गांव से एक अन्य वीडियो सामने आया जिसमें एक महिला पर हमला किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रही महिला के घर के भीतर नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया। खबरों के मुताबिक जब नाबालिग लड़की की पिटाई की जा रही थी तो गांव की औरतें भी तमाशा देख रही थी, किसी ने भी उसे छुड़ाने की कोशिश नहीं  की। 

पुलिस ने पुष्टि की कि दोनों वीडियो क्लिप रायपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर गांव में हुई एक बैठक के दौरान बनाये गये। यह वीडियो नौ सितंबर को बलात्कार का मामला दर्ज होने से पहले बनाए गए। पुलिस ने बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद एक और मामला दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह