लाइव न्यूज़ :

भीषण हादसा, ट्रक और बोलेरो में टक्कर, छह लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

By भाषा | Updated: May 20, 2019 16:21 IST

सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंदोरा थाना क्षेत्र के पेंडारी घाट इलाके में तड़के ट्रक और बोलरो वाहन के बीच टक्कर हो गयी जिससे ट्रक चालक शहंशाह अहमद (32 वर्ष), बोलरो चालक पन्नालाल (32 वर्ष), रतुराम (45 वर्ष), ध्यान राम (50 वर्ष), रेशमा (12 वर्ष) और अन्दुलना (45 वर्ष) की मृत्यु हो गई । इस हादसे में 10 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जब ट्रक घाटी से नीचे उतर रहा था तब उसके गेयर बाक्स में गड़बड़ी आ गई।ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह बोलरो वाहन से जा टकराया।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ट्रक और बोलेरो वाहन के बीच हुई टक्कर में एक महिला और बालिका समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई है व 10 अन्य घायल हो गए हैं।

सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंदोरा थाना क्षेत्र के पेंडारी घाट इलाके में तड़के ट्रक और बोलरो वाहन के बीच टक्कर हो गयी जिससे ट्रक चालक शहंशाह अहमद (32 वर्ष), बोलरो चालक पन्नालाल (32 वर्ष), रतुराम (45 वर्ष), ध्यान राम (50 वर्ष), रेशमा (12 वर्ष) और अन्दुलना (45 वर्ष) की मृत्यु हो गई । इस हादसे में 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जब ट्रक घाटी से नीचे उतर रहा था तब उसके गेयर बाक्स में गड़बड़ी आ गई। इससे ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह बोलरो वाहन से जा टकराया। इस घटना में दोनों वाहन चालक समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला अन्दुलना की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अंबिकापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़इंडियासड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज