लाइव न्यूज़ :

कैश वैन चालक की हत्या कर 14.50 लाख लूटे, आरोपी 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार, दो पिस्टल, दो देशी कट्टे, तीन मैगजीन बरामद

By भाषा | Updated: July 4, 2020 13:53 IST

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए शहर में नाकेबंदी कर दी तथा वाहनों और घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में पुलिस ने बिहार के सिवान जिले के निवासी सुधीर सिंह (23 वर्ष) और कैमूर जिले के निवासी पिंटू वर्मा (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदो पिस्टल, दो देशी कट्टे, तीन मैगजीन में 26 राउंड, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक मोटरसाइकिल और 14.50 लाख रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 397 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। 

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कैश वैन चालक की हत्या कर 14.50 लाख रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि रायगढ़ जिले में स्टेट बैंक के कैश वैन चालक की गोली मारकर हत्या और गार्ड को घायल कर 14.50 लाख रुपये लूटने के आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे में पकड़ लिया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिहार के इस अंतर्राज्यीय गिरोह के बदमाशों से लूट की राशि बरामद कर ली है तथा इनसे हथियार भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने दोनों लुटेरों को जिले के भूपदेवपुर के पास एक गांव से पकड़ा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को शहर के किरोड़ीमल नगर में जब कैश वैन से स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये डाले जा रहे थे तब मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोशों ने वहां अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में वैन चालक अरविंद पटेल की मृत्यु हो गई तथा सुरक्षाकर्मी विनोद पटेल घायल हो गया।

बाद में बदमाश यहां से 14.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए शहर में नाकेबंदी कर दी तथा वाहनों और घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में पुलिस ने बिहार के सिवान जिले के निवासी सुधीर सिंह (23 वर्ष) और कैमूर जिले के निवासी पिंटू वर्मा (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

सुधीर सिंह के रिश्तेदार रायगढ़ में ठेकेदारी का काम करते हैं। संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दो देशी कट्टे, तीन मैगजीन में 26 राउंड, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक मोटरसाइकिल और 14.50 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के कोतरारोड थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 397 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबैंक जालसाजीछत्तीसगढ़बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा