लाइव न्यूज़ :

छपराः भ्रष्ट अधिकारी ने पैसों के बल पर पत्नी को बनाया मुखिया, बेटा को बनाया इंजीनियर, छापेमारी में जमीन-फ्लैट के 40 से अधिक कागजात मिले

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2022 20:04 IST

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के शिकायत पर निगरानी ब्यूरो द्वारा की गई छापेमारी में जमीन और फ्लैट के 40 से अधिक कागजात मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में दो महंगे फ्लैट का पता चला है. कई बैंक लॉकर के कागजात मिले हैं. भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर शम्भू नाथ सिंह ने अपनी पत्नी को पैसों के बल पर मुखिया बना दिया.

पटनाः बिहार के भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत आज एक और भ्रष्ट सरकारी सेवक के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने  छापेमारी की है. निगरानी ब्यूरो की टीम आज सुबह से ही सारण(छपरा) जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर शम्भू नाथ सिंह के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है.

 

छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के शिकायत पर निगरानी ब्यूरो द्वारा की गई छापेमारी में जमीन और फ्लैट के 40 से अधिक कागजात मिले हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना में दो महंगे फ्लैट का पता चला है. वहीं कई बैंक लॉकर के कागजात मिले हैं. इस भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर शम्भू नाथ सिंह ने अपनी पत्नी को पैसों के बल पर मुखिया बना दिया.

वहीं अपने बेटे को सहायक अभियंता के पद पर बहाली कराया है. इस केस में बेटा भी अभियुक्त बना है. हालांकि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगा. निगरानी के डीएसपी ने बताया कि छापेमारी में मिले तथ्यों की जांच के बाद पूरी जानकारी दी जा सकती है.

निगरानी की टीम ने शंभूनाथ सिंह के छपरा स्थित सरकारी आवास के अलावा उनके पैतृक गांव गरखा प्रखंड के मोतीराजपुर स्थित घर एवं पटना स्थित मकान पर भी छापेमारी की है. शम्भू नाथ सिंह की पत्नी सारण जिले के गरखा की मोतिराजपुर पंचायत की मुखिया हैं. लगातार दूसरी बार वह चुनाव जीती हैं. बेटा खगौल में जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता है. गाड़ियों के वीआइपी नंबर की भी सीरीज है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?