लाइव न्यूज़ :

वर्णिका कुंडू से विकास बराला के वकील ने 5 घंटे में पूछे 500 सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2018 08:53 IST

सुर्खियों में रहे इस छेड़खानी मामले का एक आरोपी विकाल बराला हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है।

Open in App

चंडीगढ़ जिला अदालत में हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ प्रकरण में सोमवार (आठ जनवरी) को सुनवाई के दौरान पीड़िता वर्णिका कुंडू से एक आरोपी विकास बराला के वकील ने क्रॉस एग्जामिनेशन किया। वर्णिका का क्रॉस एग्जामिनेशन मंगलवार को भी चलेगा। वर्णिका को छेड़ने के मामले में एक आरोपी विकास बराला बीजेपी के हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है। विकास के अलावा उसका दोस्त आशीष भी आरोपी है। घटना की रात दोनों कार में सवार थे जिनसे कथित तौर पर कई किलोमीटर तर वर्णिका की कार का पीछा किया था और उसे रोकने की कोशिश की थी। 

वर्णिका कुंडू से पूछे गये सवाल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार करीब पाँच घण्टे चले इस क्रॉस एग्जामिनेशन में विकास बराला के वकील ने वर्णिका से करीब 500 सवाल पूछे। बराला के वकील ने वर्णिका और उनके आईएएस पिता वीएस कुंडू के कथित मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर सवाल-जवाब किए। विकास बराला के वकील नेवर्णिका कुंडू से पूछा कि कॉल डीटेल्स के मुताबिक चार अगस्त को घटना वाली रात 11 बजकर 23 पर वर्णिका कुंडू की टॉवर लोकेशन चमकौर साहिब (पंजाब) की आ रही है। वकील ने सवाल खड़े किए कि वर्णिका के अनुसार चार तारीख को ड्राइवर के साथ गाड़ी लेने आई थी मगर उसकी लोकेशन पंजाब की आ रही है, ऐसे कैसे हो  सकता है। वर्णिका ने इन आरोपों को सरासर गलत बताया। 

वर्णिका ने दिए  जवाब

 वर्णिका से घटना वाले दिन सुबह के बारे में पूछा तो वर्णिका ने बताया कि सुबह उसकी गाड़ी की चाबी टूट गई थी। मैं गाड़ी सेक्टर-8 के मार्केट में छोड़कर चली गई थी। वकील ने उनके पुलिस स्टेशन पहुंचने के बारे में सवाल किए तो वर्णिका ने बताया कि घटना वाली रात वे रात को डेढ़ बजे पहुंचे और सुबह साढ़े छह बजे तक रुके थे। 

क्या था मामला

पिछले साल 4-5 अगस्त की रात को विकास बराला और उसके दोस्त आशीष ने कथित तौर पर शराब के नशे में एक लड़की का पहले पीछा किया। उसे रोकने और छेड़छाड़ का प्रयास किया था। मामले के सामने आने के बाद पहले विकास बराला और आशीष ने घटना से इनकार कर दिया था। बाद में सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज में वर्णिका की कार के पीछे विकास बराला की कार कथित तौर पर दिखी थी।

टॅग्स :चंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला