लाइव न्यूज़ :

दाती महाराज के खिलाफ CBI ने रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध का मामला किया दर्ज, पीड़िता ने सुनाई थी आपबीती

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 26, 2018 17:15 IST

इस साल जून में दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप लगा था, जिसके बाद 25 वर्षीय पीड़ित युवती ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने अपना बयान दर्ज करवाया था।

Open in App

दुष्कर्म के आरोपों से घिरे स्वयंभू बाबा दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल, शुक्रवार (26 अक्टूबर) को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध का मामला दर्ज किया है। साथ ही साथ सीबीआई ने अन्य तीन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

बता दें, इस साल जून में दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप लगा था, जिसके बाद 25 वर्षीय पीड़ित युवती ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने अपना बयान दर्ज करवाया था। राजस्थान की रहने वाली युवती ने दाती और उनके साथियों पर लम्बे समय तक बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया था। युवती ने दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में दाती महाराज और उनके चेलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।युवती ने शिकायत में कहा है कि वो एक दशक से दाती महाराज की अनुयायी थी, लेकिन वो अपने यौन शोषण से पीड़ित होकर अपने गृह प्रदेश राजस्थान वापस लौट गई थी। युवती के अनुसार दाती महाराज की एक महिला कर्मचारी उसे जबरदस्ती बाबा के कमरे में भेजती थी। 

युवती ने दावा किया था है कि वो दो साल पहले दाती महाराज के आश्रण से भाग गई थी और उसके बाद से वो अवसाद में  थी। पीड़िता ने बताया था कि दाती महाराज ने उसके साथ दुष्कर्म के साथ-साथ अनुयायियों को शारीरिक रूप से टॉर्चर भी करता था। 

पीड़िता ने पत्र लिखकर कहा था कि बहुत ही हिम्मत से मैं पत्र लिख रही हूं जिसे लिखते हुए मेरे हाथ तक कांप रहे हैं। लेकिन यह वह सच्चाई मैं सबसे सामने लाना चाहती हूं। दाती महाराज बहुत ही भयानक और एक खतरनाक इंसान है। अभी तक मैं अपने घर वालों की वजह से चुप थी। लेकिन, जब यह बर्दाश्त से बाहर हो गया तो मैंने यह बात अपने घर वालों को भी बताई, जिसके बाद उन्होंने वादा किया है कि वह मेरा साथ जरूर देंगे।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दाती महाराज और उसके चेलों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :सीबीआईरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह