लाइव न्यूज़ :

सावधाना! अब दुर्घटना स्थल पर वीडियो बनाने या सेल्फी लेने पर लगेगा जुर्माना: नोएडा पुलिस

By भाषा | Updated: June 7, 2019 04:28 IST

नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि यदि आपको सड़क पर कोई हादसा नजर आए, तो भले ही आप उसके शिकार व्यक्ति की मदद करें या नहीं करें, लेकिन यदि आप वहां वीडियो बनाते हैं और जाम लगाते हैं तो फिर आप जुर्माने के लिए तैयार रहिए।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह नियम 10 जून से लागू किया जाएगा।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह जूनः नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि यदि आपको सड़क पर कोई हादसा नजर आए, तो भले ही आप उसके शिकार व्यक्ति की मदद करें या नहीं करें, लेकिन यदि आप वहां वीडियो बनाते हैं और जाम लगाते हैं तो फिर आप जुर्माने के लिए तैयार रहिए। अपने परामर्श में नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च, 2016 के दिशानिर्देश को दोहराया है । केंद्र ने हादसे के शिकार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आने वालों के पुलिस या किसी अन्य अधिकारी के हाथों परेशान होने से बचाने के लिए यह दिशानिर्देश जारी किया था और उच्चतम न्यायालय ने उस पर मुहर लगायी थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह नियम 10 जून से लागू किया जाएगा।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘ उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देश के अनुसार सड़क हादसों के शिकार व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मदद करना हम सभी सामूहिक जिम्मेदारी है। लेकिन आजकल ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग सड़क पर अपनी गाड़ी रोकते हैं और घटना का वीडियो बनाना या वहां सेल्फी लेना शुरू कर देते हैं।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘एक तरफ तो वे हादसे के शिकार लोगों की मदद करने पर शीर्ष अदालत के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह प्रवृति समाज के अमानवीय चेहरे को सामने लाती है। ये लोग जानबूझकर सड़क पर जाम लगाते हैं और तमाशा खड़ा करते हैं।’’

पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार झा ने कहा कि ऐसे मामलों में गौतमबुद्धनगर की पुलिस मौके पर पहुंचती है और हादसे के शिकार व्यक्तयों की मदद करने के साथ यातायात सुचारू करती है। इन टीमों को अब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जो घटना के शिकार व्यक्तियों को देखते हुए सेल्फी लेते हैं और वीडियो बनाते हैं। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कैमरों से की जाएगी।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर