लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक के महिला कर्मी से बदसूलकी करने का मामला, एअर इंडिया ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: September 12, 2019 01:08 IST

एअर इंडिया के कर्मचारियों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और अब वे मुझे आरोपी बनाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सकते हैं कि किसने गलत व्यवहार किया है।

Open in App

एअर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक द्वारा रायपुर हवाईअड्डे पर महिला कर्मी के साथ कथित बदसलूकी किए जाने को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, विधायक ने आरोपों से इनकार किया है।

सरकारी विमानन कंपनी ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि महासमुंद से कांग्रेस विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर सात सितंबर की शाम देरी से पहुंचे जिससे उनकी उड़ान छूट गई।

इससे नाराज चंद्रकार ने एअर इंडिया की सहयोगी अलायंस एअर की महिला कर्मी पर कथित तौर पर चिल्लाना और बदसूलकी करना शुरू कर दिया। एअर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा, ‘‘ मामला हमारे संज्ञान में आया है।

एअर इंडिया प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ सूत्रों ने बताया कि चंद्राकर को अलायंस एअर की उड़ान संख्या 91-728 से रायपुर से रांची जाना था, लेकिन देर से आने पर महिला कर्मी ने उन्हें विमान में सवार होने से रोक दिया। इसके बाद विमान के रवाना होने के बाद विधायक ‘चेक इन’ क्षेत्र में आए और ऊंची आवाज में जोर-जोर से महिला कर्मी के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहने लगे।

वहीं, चंद्राकर ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने एअर इंडिया को आरोप साबित करने की चुनौती दी। चंद्राकर ने दूरभाष पर बातचीत के दौरान कहा, ''मैं इस घटना में शिकायतकर्ता हूं। पीड़ित को ही आरोपी बनाया जा रहा है।

एअर इंडिया के कर्मचारियों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और अब वे मुझे आरोपी बनाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सकते हैं कि किसने गलत व्यवहार किया है। चंद्राकर ने कहा कि वह इस मामले में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। 

टॅग्स :एयर इंडियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब