लाइव न्यूज़ :

पंजाब में शख्स ने कार में लगी रहने दी चाबी, लुटेरा उसमें बैठी पत्नी समेत कार लेकर हुआ फरार, ये है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 9, 2021 11:54 IST

यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई जब अपने बच्चों के फीस जमा करने के लिए पति और पत्नी दोनों स्कूल गए हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअचानक, वहां चेहरे को मुखौटे से ढंके दो आदमी पहुंचे और कार में बैठ गए। रितु कुछ बोल पाती इससे पहले ही एक ने उसके मुंह को दबा दिया।

नई दिल्ली:पंजाब के चंडीगढ़ के पास स्थित डेरा बस्सी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने गुरुवार को एक व्यक्ति की टाटा टियागो कार को उसमें बैठी उसकी पत्नी के साथ चोरी करने की कोशिश की। 

बाद में कुछ दूर जाने के बाद चोरों ने महिला को हाइवे के किनारे उतार दिया और वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, गुरुवार दोपहर की यह घटना है।

राजीव कार में चाबी लगी छोड़कर फीस जमा करने चले गया -

पुलिस के अनुसार, एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी राजीव चंद और उनकी पत्नी रितु गुरुवार दोपहर 1 बजे के आसपास अपने बच्चों की फीस जमा करने के लिए बच्चों के स्कूल गए हुए थे।

रितु ने पति को फीस जमा करने के लिए जाने को कहा और वह कार में बैठकर पति के वापस लौटने का इंतजार करने लगी। महिला के पति राजीव ने कार की चाबी लगी हुई गाड़ी में ही छोड़ दी और वह अपने बच्चों की फीस जमा करने के लिए स्कूल के अंदर चला गया।

चेहरे पर मुखौटा लगाए दो चोर शख्स की पत्नी समेत गाड़ी ले भागा- 

इसी बीच अचानक, वहां चेहरे को मुखौटे से ढंके दो आदमी पहुंचे और कार में बैठ गए। उनमें से एक ड्राइवर की सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा पीछे वाली सीट पर रितु के के साथ बैठकर रितु कुछ बोल पाती इससे पहले ही उसके मुंह को दबा दिया। रितु मुंह दबे होने की वजह से चिल्ला भी नहीं पाई।

इसके बाद चोर चार पहिया वाहन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर चल दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 5 किलोमीटर तक गाड़ी चलाने के बाद, दोनों ने रितु को अंबाला टोल प्लाजा पर छोड़ दिया और वो दो आगे निकल गए।  

इस मामले पुलिस की जांच चल रही है-

बाद में, दंपति ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज की। लुटेरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि हमने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद एक जांच शुरू की है।

पुलिस ने कहा कि हम टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार करने की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट में डेरा बस्सी एसएचओ सतिंदर सिंह के हवाले से लिखा गया है।

एक और घटना मामला आया सामने-

इसी तरह के एक अन्य घटना में, चार सशस्त्र लुटेरे महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड के शांति नगर इलाके में एक आभूषण शोरूम से 2 करोड़ रुपये के गहने लेकर भाग गए। शांति नगर इलाके में स्थित ज्वेलरी शोरूम के एस कुमार ज्वैलर्स से लूट की सूचना मिली थी। 

गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास चार लोग ग्राहक होने का नाटक करते हुए शोरूम में घुसे। अचानक उनमें से एक ने बंदूक निकाल ली और कर्मचारियों को धमकाया, जबकि अन्य लोग सोने और हीरे के गहने लेने लगे। 15 मिनट के भीतर, वे शोरूम से 2 करोड़ रुपये के गहने लेकर निकले।

टॅग्स :पंजाबकेसकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला